लखनऊ:उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने आज अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के प्रचार-प्रसार और गतिविधियों की निगरानी के लिए एक विशेष वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत सहकारी संगठनों द्वारा कराये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को डिजिटल रूप से जनता के समक्ष प्रस्तुत करने और मॉनिटर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों में जन भागीदारी भी करायी जा सकेगी। यह पोर्टल सहकारी गतिविधियों को प्रचारित करने, युवाओं से जुड़ने और सहकारिता आंदोलन की सशक्त उपस्थिति स्थापित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। इसके माध्यम से सहकारी संगठनों को एक डिजिटल मंच मिलेगा, जिससे वे अपनी पहलों को व्यापक स्तर पर साझा कर सकेंगे। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं निबंधक कार्यालय को ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई, जिससे विभागीय कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न सहकारी संगठनों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Trending
- पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक संपन्न
- राष्ट्रीय सनातन संघ के साथ हजारों बच्चों ने मनाई स्वामी विवेकानंद तथा महर्षि योगी की जयंती
- लखनऊ: व्यापरियों ने हो रही समस्याओं को लेकर DM विशाख जी से की मुलाकात
- अरावली पर्वतमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र समेत 4 राज्यों को नोटिस जारी
- उत्तरप्रदेश में अपराधियों का काल बनकर आ रहा है “यक्ष”
- लखनऊ के DM विशाख जी ने मोहनलालगंज ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
- 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने को कर्मचारियों ने भरी हुंकार
- भारत के सबसे लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर PM मोदी द्वारा ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन
- जेसीआई (JCI) ने विलक्षण प्रतिभा के धनी लोगों को ‘प्रतिभा श्री’ सम्मान से किया सम्मानित
- बरेली के मौलाना तौकीर रज़ा की बढ़ी मुश्किलें गंभीर धाराओं में नई ‘FIR’