संपूर्ण समाधान दिवस में 87 शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण, शेष शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश जारी
जिले की सभी 06 तहसीलों में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, त्वरित गति से गुणवत्तापूर्ण हो जनसमस्याओं का निस्तारण: डीएम शशांक त्रिपाठी
5/3/25 बाराबंकी:– शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सम्बंधित जिला व तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील सिरौलीगौसपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।जिसमें पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह, एसडीएम न्यायिक पूजा गुप्ता, सीओ गरिमा पंत सहित जिले और तहसील स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनता की शिकायतों को सुनने के बाद उन्हें शीघ्रता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए साथ ही कहा कि शिक़ायत कर्ताओं से अधिकारी सहजता से बात करें और स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण व ससमय समस्याओं का निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण करते समय अधिकारी शिकायत कर्ताओं से उनके मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करके इस बात को भी सुनिश्चित कर ले कि शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिली है या नहीं। जिलाधिकारी ने भूमि सम्बन्धी मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसीन बानो, रूपा, शीला रानी आदि फरियादी की शिकायत पर जिलाधिकारी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करके राशन कार्ड में तत्काल नाम बढ़वाये। इसके अलावा गोताखोर राकेश कुमार चौकीदार के साहसी कार्यो के लिये डीएम और एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने सिरौलीगौसपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर 05 जनपद स्तरीय अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
तहसील सिरौलीगौसपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 86 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। जिसमें से 20 प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया गया। जनपद में समस्त तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 465 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर 87 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
इसी प्रकार तहसील रामसनेहीघाट में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 48 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 05 शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।
तहसील हैदरगढ़ में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों के 71 प्रार्थना प्राप्त हुए, जिसमें से आज 19 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया शेष प्रार्थना पत्रों के समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
रामनगर तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 19 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
इसी क्रम में तहसील नवाबगंज में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 126 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 06 शिकायत का तत्काल मौके पर निस्तारण कराया गया।
इसी प्रकार तहसील फतेहपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 18 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।