गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और पाचन को दुरुस्त रखने के लिए गोंद कतीरा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इसे सेवन करने का सही तरीका न अपनाया जाए तो फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
गोंद कतीरा सामान्यतः काफी हार्ड होता है और इसे सूखा खाने से आंतों में सूजन की शिकायत हो सकती है। इससे पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वहीं, पानी में भिगोने के बाद यह नरम और जेली जैसा बन जाता है, जिससे यह आसानी से पचता है और शरीर को ठंडक देने का असर दोगुना हो जाता है।
विशेषज्ञों की मानें तो सूखे गोंद कतीरा के सेवन से यह पेट के अंदर जाकर पानी के संपर्क में आकर फूलने लगता है, जिससे पेट भारी लग सकता है और गैस की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, आंतों में सूजन की गंभीर समस्या भी हो सकती है।
इसलिए गोंद कतीरा का सेवन हमेशा पानी में अच्छी तरह से भिगोकर करना चाहिए। इसे ड्रिंक के रूप में लेने के साथ-साथ आप दही या छाछ में मिलाकर भी खा सकते हैं, जिससे शरीर को ठंडक भी मिलेगी और पाचन भी बेहतर रहेगा।
(अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह लें)