प्रतापगढ़ जिले में हीटवेव से बचाव के लिए एडीएम ने जारी की एडवाइजरी

155

14/6/25 प्रतापगढ़:– अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने 15 जून तक 42-44 डिग्री सेल्सियस तापमान और IMD के यलो अलर्ट के मद्देनजर हीटवेव से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की।

हीटवेव से बचाव के लिए अधिक पानी, ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी आदि पिएं। वही पहनावे में हल्के, सूती वस्त्र, धूप का चश्मा, छाता, टोपी पहनें। दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप से बचें।

लू लगने के लक्षण चक्कर, सिरदर्द, कमजोरी, मूर्छा दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। घर को ठंडा रखें, पंखे और गीले कपड़े का उपयोग करें। बच्चों और जानवरों को बंद गाड़ियों में न छोड़ें।

बासी भोजन, अल्कोहल, चाय, कॉफी से परहेज करें। श्रमिकों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। कार्यस्थल पर ठंडा पानी उपलब्ध कराएं और श्रमसाध्य कार्य ठंडे समय में करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.