उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती का अंतिम परिणाम भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार, जैसे यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) भर्ती परिणाम जारी करता है, ठीक उसी प्रकार इस भर्ती प्रक्रिया का परिणाम भी अंतिम चरण के बाद ही सार्वजनिक किया जाएगा। भर्ती के परिणाम के साथ-साथ अभ्यर्थियों के अंक भी जारी किए जाएंगे।