“ऑपरेशन सिंदूर” के सफलता की गूंज से झूम उठा अमेठी निकली “तिरंगा यात्रा”

23/5/25 अमेठी:- पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ हिंदुस्तानी सेना द्वारा चलाए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इसी वीरता और शौर्य के सम्मान में अमेठी में आज एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी समेत हजारों की संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक इस यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के रंग में खुद को रंग लिया। यात्रा घोड़े, ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति से लबरेज़ डीजे की धुनों के बीच राजेश मसाला फैक्ट्री से शुरू होकर गांधी चौक, राजर्षि तिराहा, अंबेडकर तिराहा होते हुए पुनः गांधी चौक पर समाप्त हुई।

हाल ही में सेना द्वारा पाकिस्तान में संचालित आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई में सैकड़ों आतंकियों को ढेर किया गया था। इसी सफलता को राष्ट्रव्यापी गर्व और उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अमेठी की यह तिरंगा यात्रा उसी गौरवगाथा का हिस्सा बनी।

amethinewsOperationSindoorTirangayatrauputtarpradesh
Comments (0)
Add Comment