भाजपा ने स्वीकार किया तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा सिंह का ‘इस्तीफा’, मगर इस्तीफे के लेटर पर जो लिखा उसको लेकर जनता में दिखा भारी रोष

11/7/25 :- केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। गोशामहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक टी राजा सिंह ने पिछले महीने 30 जून को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर आलोचना करते हुए राजा सिंह इस्तीफा सौंपा था।
भाजपा ने तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शुक्रवार को टी राजा सिंह को जारी एक आधिकारिक पत्र में यह जानकारी दी गई।


पत्र में कहा गया है, यह पत्र आपके द्वारा दिनांक 30 जून 2025 को जी किशन रेड्डी, अध्यक्ष, भाजपा तेलंगाना राज्य को दिए गए त्यागपत्र के संदर्भ में है। उक्त पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के संज्ञान में लाया गया है। आपने अपने पत्र में जो बातें कही हैं, वे पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों से मेल नहीं खातीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निर्देशानुसार, आपका त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया जाता है।

बता दें कि टी राजा सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों और हिंदुत्व समर्थक रुख के लिए सुर्खियों में रहते हैं।

इस पर टी राजा सिंह ने x पोस्ट पर लिखा कि:-

“आज से ठीक 11 साल पहले मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी।”

“जनता की सेवा, देश की सेवा और हिंदुत्व की रक्षा के उद्देश्य से मैंने भाजपा से जुड़ने का निर्णय लिया था।

“भाजपा ने मुझ पर विश्वास करते हुए लगातार तीन बार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में गोशामहल से विधायक पद का टिकट दिया। इस विश्वास के लिए मैं भाजपा के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

“आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी द्वारा मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।”

“शायद मैं तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनाने का सपना लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं की पीड़ा दिल्ली तक नहीं पहुँचा सका।”

“मैं यह बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह निर्णय मैंने किसी पद, सत्ता या व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण नहीं लिया है।”

“मेरा जन्म हिंदुत्व की सेवा के लिए हुआ है, और मैं अंतिम सांस तक हिंदुत्व के लिए कार्य करता रहूंगा।”
“मैं सदैव पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और सनातन धर्म की रक्षा हेतु कार्य करता रहूंगा।”

टी राजा सिंह के इस पोस्ट के बाद से ही जैसे उनके समर्थकों का धर्य जवाब दे गया। लोगों ने कैसी प्रतिक्रिया व्यक्त की देखें:-

amitshahbjp4indnewspmmodipmnarendramodiPoliticalnewspoliticsTelangnaTRaja
Comments (0)
Add Comment