सीडीओ ने उ0प्र0 राज्य सेतु निर्माण निगम लिमिटेड के निर्माण कार्यो की समीक्षा की

सेतुओं का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर प्राथमिकता पर पूर्ण करायें-सीडीओ

दिनांक 01 मार्च 2025। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने उ0प्र0 राज्य राज्य सेतु निर्माण निगम सुल्तानपुर के निर्माण कार्यो की समीक्षा विकास भवन के सीडीओ कक्ष में की गयी। परियोजना प्रबन्धक ने विकासखण्ड सदर के अन्तर्गत जिरियामऊ किशुनदासपुर-खभोर के बीच सई नदी पर जिरियामऊ घाट सेतु के सम्बन्ध में बताया कि वर्तमान में पुल का कार्य पूर्ण है, एप्रोच का कार्य प्रगति पर है जिसे माह मार्च 2025 में पूर्ण कर लिया जायेगा। विधानसभा विश्वनाथगंज के अन्तर्गत सई नदी पर बहुॅचरा-कटैया मार्ग रामपुर प्रान नेवादा घाट(साधोपुर) सेतु का निर्माण कार्य माह सितम्बर 2025 तक पूर्ण कराया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र विश्वनाथगंज के अन्तर्गत त्रिलोकपुर बिसई देवली मार्ग पर सई नदी बिसई घाट सेतु का निर्माण वर्तमान में पुल का कार्य 78 प्रतिशत है जिसका पुनिरीक्षित आगणन प्रेषित किये जाने के कारण निर्माण कार्य बन्द है। पुनिरीक्षित स्वीकृति की प्रत्याशा में माह सितम्बर 2025 तक सेतु निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। विधानसभा क्षेत्र विश्वनाथगंज के अन्तर्गत खजुरी-बरेन्द्र मार्ग पर सई नदी खजुरी घाट सेतु का निर्माण वर्तमान में पुल का कार्य 74 प्रतिशत है जिसका पुनिरीक्षित आगणन प्रेषित किये जाने के कारण निर्माण कार्य बन्द है। पुनिरीक्षित स्वीकृति की प्रत्याशा में माह सितम्बर 2025 तक सेतु निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के अन्तर्गत नया माल गोदाम रोड प्रतापगढ-छिटपुर ग्राम के मध्य सई नदी पर बारघाट सेतु का निर्माण वर्तमान में पुल का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण है, एप्रोच का कार्य 7 प्रतिशत है। महुआर साईट पर काश्तकारों द्वारा आपत्ति की गयी है जिसमें काश्तकारों से सहमति लेनी है। काश्तकारों की सूची उपजिलाधिकारी सदर द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को उपलब्ध करा दी गयी है जिसकी सहमति अपेक्षित है, यह कार्य माह सितम्बर 2025 तक पूर्ण किया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के अन्तर्गत ग्राम भुपियामऊ-ग्राम बकुलाही के मध्य बकुलाही घाट सेतु वर्तमान में पुल का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण है, एप्रोच का कार्य 23 प्रतिशत है। लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड द्वारा काश्तकारों की रजिस्ट्री करा दी गयी है। सेतु का पुनरीक्षित आगणन लोक निर्माण विभाग के स्तर पर परीक्षण में है। पुनिरीक्षित स्वीकृति की प्रत्याशा में माह सितम्बर 2025 तक सेतु निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। विधानसभा क्षेत्र विश्वनाथगंज के अन्तर्गत पहाड़पुर-रामनगर मार्ग के गांव पहाड़पुर के मध्य सई नदी ताला घाट सेतु वर्तमान में पुल का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण है, एप्रोच का कार्य 56 प्रतिशत है, यह कार्य माह मई 2025 के प्रथम सप्ताह में पूर्ण हो जायेगा। विधानसभा क्षेत्र विश्वनाथगंज के अन्तर्गत बहरापुर-लिलौली मार्ग पर बकुलाही नदी पर लिलौली घाट पर सेतु वर्तमान में पुल का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण है, एप्रोच का कार्य 56 प्रतिशत है। यह कार्य माह दिनांक 10 अप्रैल 2025 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। शहीद कुॅवर बहादुर सिंह की स्मृति में सई नदी पर जनपद प्रतापगढ़ की विधानसभा विश्वनाथगंज के अन्तर्गत छतरपुर-रायतारा मार्ग के तेजगढ घाट सेतु वर्तमान में पुल का कार्य 62 प्रतिशत पूर्ण है जिसे माह सितम्बर 2025 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। विधानसभा क्षेत्र रामपुरखास एवं विकासखण्ड लालगंज के अन्तर्गत ग्राम साकेतनगर-तुलसीराम का पुरवा मार्ग के मध्य सई नदी तुलसीराम का पुरवा घाट सेतु वर्तमान में पुल का कार्य 87 प्रतिशत पूर्ण है। रायबरेली साईड की रजिस्ट्री का कार्य अवशेष है, माह मार्च 2025 में रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण कराकर माह जून 2025 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। भंगवा चुंगी चौराहे से भंगवा गांव मार्ग पर स्थित रेलवे सम्पार सं0 81बी पर दो लेन रेल उपरिगामी सेतु एवं रेलवे कालोनी सहोदरपुर मार्ग पर दो लेन उपरिगामी सेतु की अतिरिक्त शाखा का निर्माण सेतु निगम द्वारा 5 प्रतिशत एवं रेलवे भाग की प्रगति शून्य है। वर्तमान में सेतु का कार्य निर्माणाधीन है जिसे मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। विधानसभा क्षेत्र कुण्डा के अन्तर्गत कुण्डा बाईपास मार्ग(ओ0डी0आर0) पर स्थित उत्तर रेलवे के लखनऊ-रायबरेली-प्रयागराज रेल सेक्शन के सम्पार सं0 26 बी पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य सेतु निगम द्वारा 41 प्रतिशत एवं रेलवे भाग की प्रगति शून्य है, महाकुम्भ के कारण कुण्डा में क्लोजर नही मिला, संबधित उपजिलाधिकारी से वार्ता हो गयी है, वर्तमान में कार्य निर्माणाधीन है जिसे माह जून 2026 में पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक को निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि के भीतर सेतुओं का निर्माण कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण करायें। बैठक में उ0प्र0राज्य सेतु निर्माण निगम लिमिटेड सुल्तानपुर के परियोजना प्रबन्धक प्रशान्त कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रियंका सोनी उपस्थित रहे।

CDOPratapgarhdmpratapgarhnewspratapgarhupupstatebridgecorporationuttarpradesh
Comments (0)
Add Comment