गोरखपुर सहित कई जिलों के बदले सीएमओ,योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किया बड़ा फेरबदल

7/3/25 लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 6 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।  एक बार फिर योगी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के तबादले किए हैं। इस बार 6 जिलों के CMO का तबादला किया गया है, जिसकी आधिकारिक आदेश सूची भी जारी कर दी गई है। योगी सरकार में लगातार जिम्मेदार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। तबादले की यह लिस्ट गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर जिलों के अधिकारियों को प्रभावित करती है। इससे पहले भी मार्च महीने में 8 जिलों के CMO को बदला गया था। आइए जानते हैं किस अधिकारी को कहां की जिम्मेदारी दी गई है

(1):- डा. राजेश झा – मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया के पद पर कार्यरत थे, अब इन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गोरखपुर नियुक्त किया गया है।

(2):- डा. संजय कुमार शैवाल – वर्तमान में संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण), स्वास्थ्य, लखनऊ में थे। अब इनकी तैनाती सेवा महानिदेशालय, अम्बेडकर नगर में की गई है।

(3):- डा. अनुपम प्रकाश भाष्कर – वरिष्ठ परामर्शदाता, कासगंज थे, अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कुशीनगर नियुक्त किया गया है।

(4):- डा. संजीव वर्मन – अब तक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आगरा में कार्यरत थे, अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बलिया नियुक्त किया गया है।।

(5):- डा. भारत भूषण – जो अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुरादाबाद थे, अब बनेंगे मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुल्तानपुर।

(6):- डा. अनिल कुमार गुप्ता – अब तक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखीमपुर खीरी में थे, अब बन गए हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया।

स्वास्थ्य विभाग में इन तबादलों को प्रशासनिक दक्षता और बेहतर सेवाओं के उद्देश्य से किया गया है। सरकार का मानना है कि नए स्थानों पर अधिकारी नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ काम करेंगे, जिससे आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।

cmolucknowmyyogiadityanathnewsTRANSFERPOSTINGupupcmuphealthdepartmentuttarpradesh
Comments (0)
Add Comment