दानिश माबूद को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की मिली बड़ी जिम्मेदारी, इलेक्शन कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य नियुक्त

25/03/26 उ प्र:- राज्यसभा सांसद एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठित अति महत्वपूर्ण इलेक्शन कोऑर्डिनेशन कमेटी में जनपद प्रतापगढ़ निवासी व पीसीसी सदस्य दानिश माबूद को सदस्य नियुक्त किया गया है।

इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हर्ष बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए दानिश माबूद का स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए दानिश माबूद ने कहा कि वे राष्ट्रीय नेतृत्व के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें इतने महत्वपूर्ण दायित्व के योग्य समझा।

उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे तथा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने में पूरी ताकत झोंक देंगे। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK गठबंधन सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए शत-प्रतिशत योगदान देने का संकल्प जताया।

इस मौके पर उत्कर्ष उपाध्याय ने कहा कि दानिश माबूद जैसे जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिलना हम सभी युवाओं के लिए गर्व और उत्साह की बात है।

कार्यक्रम में शाहिद अली, सुहैल अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, शाद सिद्दीकी, सुल्तान रियाज, सुरेश सरोज, अली हुसैन, मो. वसीम, अशरफ अली, मो. इदरीस, जावेद खान, फरीद आलम, अबू शहमा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CongressnewspoliticsTamilnaduuputtarpradesh
Comments (0)
Add Comment