हरियाणा: SDM द्वारा छापा मारने के दौरान मैरिज हाल में आपत्तिजनक स्थिति में मिले नाबालिक समेत 80 युवक और युवतियाँ

05/04/26 :- हरियाणा के रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र के मालियाबाग स्थित एक मैरिज हॉल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए 80 युवक-युवतियों के मामले ने कानूनी रूप ले लिया है। पुलिस ने रविवार को सभी 39 महिलाओं और 41 पुरुषों को कोर्ट में पेश किया।
इस मामले में 18 लड़कियां और 13 लड़के नाबालिग पाए गए हैं। नाबालिग लड़कियों से संबंधित मामलों को पॉक्सो एक्ट के तहत एडीजे-7 की अदालत में प्रस्तुत किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की सूचना पर दावथ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने जानकारी दी कि पकड़े गए लोगों में 13 ऐसे मामले हैं, जहां नाबालिग लड़कों के साथ वयस्क महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। पुलिस इन मामलों में अलग-अलग धाराओं के तहत जांच कर रही है।
पकड़ी गई सभी महिलाएं और युवतियां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की निवासी बताई जा रही हैं। इनमें कई स्कूल और कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हैं।
बाल कल्याण समिति को सौंपा
नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि किसी संभावित नेटवर्क या अन्य अवैध गतिविधियों का खुलासा हो सके।

crimeHariyanaHariyanaPolicenews
Comments (0)
Add Comment