कांवर यात्रा के मद्देनजर मुख्य सचिव व डीजीपी ने अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश

8/7/25 UP:- मेरठ में कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन हेतु मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के साथ मेरठ जोन के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एनसीआर के अधिकारियों को संबोधित किया।
निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा संबंधी सभी प्रबंधों और तैयारियों की जानकारी VC के माध्यम से आरक्षी स्तर तक भी तत्काल पहुँचाई जाए।

दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ लिंक रोड व स्टेट हाईवे पर भी सतर्क दृष्टि रखते हुए समुचित यातायात व्यवस्थापन करते हुए दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जाय।

कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई, चौड़ाई व ध्वनि स्तर के नियमों का कठोर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए जिसमे कांवड़ के उद्गम स्थल पर अधिकारियों की अहम् भूमिका रहेगी।

उत्तर प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य रहे — सक्रिय अभिसूचना संकलन, त्वरित पुलिस कार्यवाही, अफ़वाहों पर नियंत्रण और सोशल मीडिया पर रियल-टाइम प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।

श्रद्धालुओं की आस्था और परंपरा का सम्मान करते हुए स्पष्ट किया कि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

meerutMeerutPolicenewsupUPPoliceuttarpradesh
Comments (0)
Add Comment