चौथे स्तंभ का मुखर प्लेटफार्म JCI (रजिस्टर्ड) ने किया एलान हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कर्तव्यनिष्ठ पत्रकारों को मिलेगा डिजिटल सम्मान

14/05/26 लखनऊ:- जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजिस्टर्ड) ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक अनोखी पहल शुरू करने की घोषणा की है कि आगामी 30 मई 2026 को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे।

यह निर्णय संगठन द्वारा जारी पोस्टर में स्पष्ट रूप से बताया गया संगठन के अनुसार, यह कदम उन पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है, जो समाज की आवाज बनकर लगातार जनहित के मुद्दों को उठाते हैं। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता की स्वतंत्रता, सुरक्षा और सम्मान को मजबूत करना है।

लोकतंत्र का है चौथा स्तंभ
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि “पत्रकार केवल खबरें नहीं लिखते, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और समाज की सच्चाई को सामने लाने का कार्य करते हैं। यह कार्य पत्रकारिता की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग को लगातार प्राथमिकता मानते हुए कार्य किया जा रहा है”।

“यह सम्मान केवल एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि पत्रकारों के संघर्ष और सामाजिक योगदान का सम्मान है”। उन्होंने कहा, “आपकी कलम समाज की आवाज है, हमारा सम्मान आपके साथ है।” संस्था ने सभी पत्रकारों से इस अभियान से जुड़ने और पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने की भी अपील की।

JCI उठा रहा पत्रकारों का असल दर्द

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजिस्टर्ड) लगातार पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहा है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह डिजिटल सम्मान कार्यक्रम देशभर के पत्रकारों के लिए एक नई दिशा साबित होगी।

JCIJournalistJournalistCouncilOfIndialucknownewsuputtarpradesh
Comments (0)
Add Comment