जाने 6 अप्रैल, रविवार के दिन पड़ रही रामनवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

5/04/25:- नवरात्री की नवमी तिथि को मनाई जाती है रामनवमी। ऐसे में यह जानना आवश्यक हो जाता है की राम नवमी की पूजा कब की जाये तो , वाल्मीकि रामायण के मुताबिक राजा दशरथ के यहां श्रीराम का जन्म हुआ था. श्रीराम राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र थे और भाइयों में सबसे बड़े थे. पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर श्रीराम का जन्म हुआ था और इस चलते हर साल इस तिथि पर रामनवमी मनाई जाती है. रामनवमी पर पूरे मनोभाव से श्रीराम की पूजा की जाती है. रामलला का जन्म कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में मध्य दोपहर में हुआ था और इस चलते दोपहर के समय भगवान राम की पूजा का शुभ मुहूर्त पड़ता है. ऐसे में इस साल रामनवमी 6 अप्रैल, रविवार के दिन पड़ रही है.

रामनवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त

रामलला की पूजा का शुभ मुहूर्त रामनवमी के दिन कुल ढाई घंटे का होने वाला है. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:35 बजे तक रहेगा. इस समयावधि में रामनवमी की पूजा संपन्न की जा सकती है.

श्री राम के मन्त्र जप

  • ऊँ रां रामाय नम:।। 
  • आपदामपहर्तार दातारं सर्वसंपदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।
  • रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेदसे। रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:।।
  • ॐ दशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि, तन्नो राम प्रचोदयात्॥
  • राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने।।
ayodhyaayodhyarammandirdevotionalnavratriNavratri2025newsRamnavmi
Comments (0)
Add Comment