लोधी समाज ने मनाया होली मिलन समारोह,सदर विधायक एटा ने वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान दिवस पर किया नमन

30/3/25 यूपी:- कौशाम्बी जिले में करारी के सादिकपुर सेमरहा में रविवार को अखिल भारतीय लोधी समाज जिला महासभा ने उत्सव मनाया। मां लक्ष्मी गेस्ट हाउस सादिकपुर सेमरहा करारी कौशाम्बी में वीरांगना महारानी अवंतीबाई का बलिदान दिवस और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक एटा ने परम स्वामी ब्रह्मानंद महाराज व महारानी अवंती बाई लोधी का पूजन और दीप प्रज्ज्वलन किया। उन्होंने और सभी समाज बंधुओं ने वीरांगना महारानी अवंतीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

होली मिलन कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने पुष्प और तिलक लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसी के साथ-साथ हिंदू नव वर्ष व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिया। सदर विधायक एटा ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता और सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने अवंतीबाई के जीवन, त्याग, बलिदान और शौर्य की वीर गाथा को याद किया। उन्होंने बताया कि वीरांगना अवंती बाई लोधी ने 1857 की क्रांति में अपने पराक्रम के बल पर अंग्रेजों को भागने पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने नारी शक्ति से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आवाह्न किया। जिसमें उपस्थित जन समूह ने वंदे मातरम एवं भारत माता के जमकर जय घोष लगाए।

विपिन कुमार वर्मा ( डेविड) ने कहा कि कौशाम्बी में महारानी अवंती बाई लोधी की मूर्ति के स्थापना व नगर में वार्ड का नाम महापुरुषों के नाम से बनाने के लिए प्रस्ताव करेंगे। और निशुल्क विवाह सम्मेलन होगा। और अपनी बात को रखते हुए उन्होंने आए हुए मीडिया से पत्रकार बंधुओ व शासन प्रशासन को भी धन्यवाद दिया।

होली मिलन कार्यक्रम में समाज बंधुओं ने पुष्प और तिलक लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक रामबाबू लोधी, जिला मनोज कुमार लोधी व प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल लोधी प्रदेश महामंत्री विजय लोधी, संजय लोधी संतोष कुमार लोधी, मानसिंह लोधी, आर्यवीर लोधी, रमेश लोधी, भारत सिंह लोधी पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश कुमार लोधी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समाज की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

kaushambinewsuputtarpradesh
Comments (0)
Add Comment