14/11/25 भाजपा मुख्यालय:- पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में मिले प्रचंड जनादेश के अवसर पर भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
PM मोदी ने संबोधन में कहा कि- “ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास… बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया।
“हम NDA के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं।
“हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं, और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है — फिर एक बाद NDA सरकार।
बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है।”
“मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। मैं बिहार की महान जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं।”
बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है।
बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है।
“मैंने चुनाव प्रचार के दौरान, बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
“मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना।
बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला MY Formula बनाया था।”
लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक ‘MY Formula दिया है, और ये है — महिला और यूथ।”
आज बिहार, देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है, और इनमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं।”
“उनकी इच्छा, उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वाले पुराने और सांप्रदायिक MY Formula को ध्वस्त कर दिया है।”
“मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं।
बिहार के चुनाव ने एक और बात सिद्ध की है। अब देश का मतदाता, खासतौर पर हमारा युवा मतदाता, ‘मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है।”
बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची के शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है।
अब हर दल का दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी-अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें और शत प्रतिशत योगदान दें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का पूरी तरह शुद्धिकरण हो सके।
बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है।”
बिहार ने फिर दिखाया है, ‘झूठ हारता है – जनविश्वास जीतता है’।
बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी।
भारत, अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है। जहां हर परिवार को समानता, सम्मान और अवसर मिलता है और जहां अब तुष्टिकरण की कोई जगह नहीं।
भारत के लोग अब सिर्फ विकास चाहते हैं, तेज विकास चाहते हैं, विकसित भारत बनाना चाहते हैं।
नई सरकार के साथ एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की ओर आगे बढ़ रहा है।
बिहार ने ये सुनिश्चित किया है कि बिहार की महान भूमि पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है।
आज की ये जीत बिहार के उन बहनों, बेटियों की है, जिन्होंने आरजेडी के राज में जंगलराज का आतंक झेला है।
ये जीत, बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया।
आज के ये परिणाम, वंशवाद की राजनीति के खिलाफ, विकासवाद की राजनीति को दिया जनादेश है।
भारत के विकास में, बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने बिहार को बदनाम किया।
इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली अतीत का सम्मान किया और न ही यहाँ की परंपरा और संस्कृति का आदर किया।
सोचिए, जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो लोग बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे।
इनकी हेकड़ी देखिए, छठी मैया से आरजेडी और कांग्रेस ने आज तक माफी नहीं मांगी। और बिहार के लोग ये कभी नहीं भूलेंगे।
लोकसभा चुनाव के बाद, हमें देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली।
जिस हरियाणा की धरती ने ‘जय जवान—जय किसान’ की भावना को आगे बढ़ाया, उस हरियाणा ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया।
छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहेब अंबेडकर और वीर सावरकर की पुण्य भूमि महाराष्ट्र में हमें प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र में हमें जीत मिली।
“देश की राजधानी में 25 वर्षों बाद हम बहुमत से जीते और आज बिहार में इतनी बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं।
2024 लोकसभा चुनाव के बाद, देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं और इन 6 चुनावों में कांग्रेस एक बार भी 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।
“आज के दिन, सिर्फ एक चुनाव में जितने हमारे विधायक चुने गए हैं, कांग्रेस पिछले 6 चुनाव में उतने विधायक भी नहीं जीत पाई थी।
“कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉज़िटिव विज़न नहीं है। सच्चाई यह है कि आज कांग्रेस ‘मुस्लिम-लीगी माओवादी कांग्रेस’, यानी MMC बन गई है।
कांग्रेस का पूरा एजेंडा इसी पर चलता है, इसलिए कांग्रेस के भीतर भी अब एक नया धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नकारात्मक राजनीति से असहज है।”
“कांग्रेस के नामदार जिस रास्ते पर पार्टी को लेकर चल रहे हैं, उसके प्रति घोर निराशा और घोर नाराज़गी अंदर ही अंदर पनप रही है।
मुझे आशंका है—हो सकता है, आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो।”
“कांग्रेस एक ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर अपनी वापसी करना चाहती है।
इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत उसके सहयोगियों को भी है।
आज की यह विजय एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार ने जो भरोसा हम पर जताया है, उसने हमारे कंधों पर जिम्मेदारी और बढ़ा दी है।”
“मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आने वाले पांच सालों में बिहार और तेज गति से आगे बढ़ेगा।”
बिहार में नए उद्योग लगेंगे
PM मोदी ने कहा कि “बिहार के नौजवानों को बिहार में ही रोजगार मिले, इसके लिए काम किया जाएगा।
बिहार में निवेश आएगा, और यह निवेश ज़्यादा नौकरियां लेकर आएगा।
बिहार में पर्यटन का विस्तार होगा, लोगों को बिहार का नया सामर्थ्य दिखाई देगा।
बिहार में हमारे तीर्थों, आस्था के स्थानों और ऐतिहासिक धरोहरों का कायाकल्प होगा।”