पुलिस ने फ़रार चल रहे PHD के छात्र को किया गिरफ्तार,आरोपी छात्र 60 से ज़्यादा लड़कियों से रेप को दे चुका था अंजाम

22/6/25 ब्रिटेन :- पीएचडी के एक छात्र को दर्जनों महिलाओं से रेप करने और रेप का वीडियो बनाने की जुर्म में कम से कम 24 साल की सजा सुनाई गई है। इस रेप कांड ने मानवता को शर्मसार कर दिया था। यह घटना ब्रिटेन के इतिहास में सबसे खतरनाक मानी जाती है। चीनी नागरिक झेनहाओ झोउ वर्षों से महिलाओं के रेप कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, झोउ ने दर्जनों महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर उनका बलात्कार किया और उस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।

झोउ की उम्र महज 28 साल की है। वह यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पीएचडी का छात्र था। वह महिलाओं को पढ़ाई या ड्रिंक के बहाने अपने फ्लैट में बुलाता था। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनके साथ बलात्कार करता और गुप्त कैमरों से उसकी रिकॉर्डिंग करता था। मार्च में उसे लंदन में तीन और चीन में सात महिलाओं के बलात्कार का दोषी पाया गया। पुलिस का मानना है कि 2019 से 2024 के बीच उसने 60 से अधिक महिलाओं का रेप किया।

पुलिस के अनुसार, झोउ के डिवाइस से 58 रेप वीडियो बरामद हुए हैं। इन वीडियो में कई महिलाओं ने बेहोशी से पहले उसे रुकने के लिए और अपनी असहमति जाहिर की थी। एक वीडियो में एक महिला कहती है, “मैं सच में ऐसा नहीं चाहती हूं। मैं तुमसे विनती करती हूं। ऐसा मत करो।” झोउ का जवाब था, “मुझे मत रोको। इसका कोई फायदा नहीं। यहां की साउंडप्रूफिंग बहुत अच्छी है।”

18 नवंबर 2023 को मेट्रोपॉलिटन पुलिस को पहली बार झोउ के खिलाफ शिकायत मिली थी। शुरुआती जांच बंद होने के बाद वह चीन भाग गया। जनवरी 2024 में लौटते समय उसे गिरफ्तार किया गया। उसके फ्लैट से महंगे डिजाइनर सामान और एक डिब्बा बरामद हुआ, जिसमें कथित तौर पर पीड़ित महिलाओं की स्मृतियां रखी गई थीं।

झोउ को कुल 28 अपराधों में दोषी ठहराया गया, जिनमें 11 रेप, झूठी कैद, वॉयुरिज्म, अश्लील एवं हिंसक पोर्नोग्राफी को रखना और यौन अपराधों में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की अवैध मौजूदगी शामिल है।

मेट पुलिस के कमांडर केविन साउथवर्थ ने कहा, “हमारे अधिकारियों और अभियोजकों की मेहनत के कारण अब यह खतरनाक और कायर अपराधी कम से कम अगले 24 वर्षों तक जेल में रहेगा। हमें उम्मीद है कि इससे पीड़ित महिलाओं को कुछ हद तक न्याय की अनुभूति होगी।”

कोर्ट में पेशी के दौरान झोउ सूट और चश्मे में शांत दिख रहा था। इस दौरान उसने चौंकाने वाली बातें कबूल कीं। जब उससे पूछा गया कि उसे कैसा पोर्न पसंद है तो उसने कहा, “मुझे वह पसंद है जिसमें लड़की शांत और स्थिर दिखाई देती है।” जब पूछा गया कि क्या उसे बेहोश महिलाएं पसंद हैं तो उसका जवाब था, “हां, यही मेरी पसंद है। लेकिन मुझे ऐसा मिल नहीं पाया।”

Britaincrimelondonnews
Comments (0)
Add Comment