TMC के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और हिंसा पर जनता का प्रहार,भाजपा ने जीता पश्चिम बंगाल

04/05/26 :- केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नजीजे सामने आए चुके है। वोटों की गिनती के साथ ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा की लहर देखने को मिल रही है। वहीं असम में बीजेपी आगे चल रही है जबकी केरलम में यूडीएफ को बढ़त दिख रही है। वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK को एकतरफा बढ़त मिल रही है।

पश्चिम बंगाल में बड़ी सियासत
पश्चिम बंगाल की सियासत ने फिर करवट ली है. 34 सालों के लेफ्ट के शासन के बाद साल 2011 में बंगाल के लोगों ने ममता बनर्जी की ‘मां, माटी, मानुष’ के नारे पर भरोसा जताया था और राज्य में ममता बनर्जी की सरकार बनी थी, लेकिन 15 सालों के ममता बनर्जी के शासन के बाद अब फिर से बंगाल में पोरिवर्तन (परिवर्तन) की हवा बही है. पश्चिम बंगाल की सियासत में पहली बार बीजेपी ऐतिहासिक जीत की बढ़ रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के नंबर डबल डिजिट में सिमटते दिख रहा है और बंगाल फतह का बीजेपी का सपना साकार होता दिख रहा है.

90 के दशक में बंगाल विधानसभा में कभी बीजेपी के एक मात्र विधायक बादल भट्टाचार्य थे और दो सांसद तपन सिकदर और सत्यव्रत मुखर्जी थे. एक विधायक और दो सांसदों से अपना सफर शुरू करने वाली भाजपा अब बंगाल में सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा रही है. आइए जानें वे क्या वजह हैं, जिसकी वजह से बीजेपी बंगाल में ऐतिहासिक जीत की बढ़ रही है और ममता बनर्जी को करारा हार का सामना करना पड़ रहा है.

https://youtube.com/shorts/ZSpF9HxRNtQ?si=MVvK-cv2L2MGJiUG


भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और हिंसा पर जनता का प्रहार
ममता बनर्जी ने 2011 में 34 सालों के लेफ्ट शासन को विकास, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार और हिंसा के मुद्दे पर हराया था और 15 सालों के शासन के बाद अब यही वे मुद्दे जिन्हें आधार बनाकर बीजेपी ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को घेरा और ममता बनर्जी की पार्टी पराजय का रास्ता दिखाया. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में परिवर्तन का आह्वान किया था और परिवर्तन यह नारा अब वोट में तब्दील होता दिख रहा है.

जनसंघ के संस्थापक डॉ श्मामाप्रसाद मुखर्जी पर कमल खिलाना बीजेपी का सपना रहा है. दशकों पुराना बीजेपी का सपना साकार हो रहा है. पूर्वी भारत के तीन राज्यों अंग (बिहार), कलिंग (ओडिशा) और बंग (बंगाल) पर अब बीजेपी के शासन का सपना साकार हो रहा है.

BJPAssamBJPWestBengalnewspoliticsTMCwestbengal
Comments (0)
Add Comment