महिला दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान खबर सुन झूम उठीं महिलाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2028-29 के चुनाव 33% महिला आरक्षण के साथ होंगे।

महिला दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मोदी जी 33% आरक्षण लेकर आए हैं। अगले लोकसभा, विधानसभा के चुनाव में 33% सीटों पर बहनें मिलेंगी। महिलाएं सांसद, विधायक, मंत्री बनेंगी। 28-29 के चुनाव में 33% महिला आरक्षण रहेगा। महिलाएं भारत को समृद्ध बनाएंगी।

महिलाओं का सशक्तिकरण हर दिशा में हो रहा है। राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण, लखपति दीदियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी डेढ़ करोड़ लखपति दीदी हैं। मोदीजी के नेतृत्व में तीन करोड़ लखपति दीदी बनेंगी। शुक्रवार के दिन होली के सवाल पर बोले- सब साथ मनाएं हर रंग में रंगे।

bjp4indnewsShivrajsinghchauhan
Comments (0)
Add Comment