22/10/25 लखनऊ:- सोशल मीडिया पर कुछ जनपदों के पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से रिश्वत लेने से संबंधित एक वीडियो प्राप्त होने पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा तत्काल सम्बंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए ।
इस प्रकरण में अब तक निम्नलिखित 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है:
जनपद चित्रकूट के 03 थाना प्रभारी- प्रभारी निरीक्षक भरतकूप, थानाध्यक्ष पहाड़ी व थानाध्यक्ष राजापुर – 01 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक (जिसमें 01 महिला उपनिरीक्षक भी शामिल है) एवं 01 उपनिरीक्षक व 03 आरक्षी।
जनपद बांदा के 01 थानाध्यक्ष बदौसा (उपनिरीक्षक) व थाने के 01 आरक्षी
जनपद कौशाम्बी से 01 थानाध्यक्ष महेवाघाट (उपनिरीक्षक) व थाने के 01 आरक्षी
इन निलंबित कुल 11 पुलिसकर्मियों में 01 निरीक्षक, 01 महिला उपनिरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक एवं 05 आरक्षी शामिल हैं।
भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिसकर्मियों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।