लखनऊ–प्रयागराज राजमार्ग पर सड़क नीली स्विफ्ट कार हुई दुर्घटना ग्रस्त,एक की मौत पांच घायल

128

16/9/25:- थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना

दिनांक 16.09.2025 को सायं लगभग 08:30 बजे थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत लखनऊ–प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिरगढ़वा चौराहे के निकट प्रयागराज से लखनऊ की ओर जा रही एक नीले रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उक्त दुर्घटना में कुल 04 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस द्वारा सीएचसी कालाकांकर भेजा गया। उपचार के दौरान एक घायल की मृत्यु हो गई।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

मृतक का विवरण:
पन्नालाल सोनकर पुत्र बच्चू लाल सोनकर, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम बुलाकीपुर, थाना सैनी, जनपद कौशांबी।

गंभीर घायलों का विवरण (जिला अस्पताल रायबरेली रेफर):

  1. झन्ने सरोज पुत्र प्रभु सरोज, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी पुरे अली नकी, थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़।
  2. अरुण यादव पुत्र शंभूनाथ यादव, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी ग्राम यादव पट्टी अंगद का पुरवा, थाना मानिकपुर, जनपढ़।
  3. शिल्पी पुत्री लालजी सोनकर, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी थाना मानिकपुर, जनपद प्रतापगढ़।

अन्य घायल (सीएचसी कुंडा भेजे गए):

  1. शक्ति मिश्रा पुत्र सतीश कुमार मिश्रा, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी देवा रोड, चिनहट, जनपद लखनऊ।
  2. दिशा साहनी पुत्री दिलीप साहनी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी आवास विकास कॉलोनी, जनपद बाराबंकी।

मृतक पन्नालाल सोनकर के शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
घटना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है, यातायात व्यवस्था पूर्णतः सुचारू है तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.