delhi exit poll:- चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान दर्ज किया गया।
कहाँ क्या रहा मतदान प्रतिशत:–
सबसे ज्यादा मतदान: उत्तर-पूर्वी जिला – 63.83%
सबसे कम मतदान: नई दिल्ली जिला – 54.37%
मुस्तफाबाद: 66.68% इस सीट से AIMIM पार्टी ने दिल्ली दंगे के अभियुक्त ताहिर हुसैन को मैदान में उतरा है
करोल बाग: 47.40%
शाहदरा: 61.35%
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली: 58.86%
उत्तर-पश्चिम दिल्ली: 58.05%
उत्तरी दिल्ली: 57.24%
मध्य दिल्ली: 55.24%
दक्षिण-पूर्व दिल्ली: 53.77%
आज 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शाम 6 बजे तक पूरी हो गयी। हालांकि, एग्जिट पोल के परिणामों का आंकलन 6:30 बजे के बाद से शुरू हो जाएगा। इसी के साथ ही चुनाव आयोग के द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, सुबह 7:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल या चुनाव से संबंधित किसी भी सर्वे का प्रसारण मना किया गया है। यह प्रतिबंध ‘प्रतिनिधित्व अधिनियम’ के तहत लागू किया गया है, और इसका उद्देश्य मतदान प्रक्रिया पर किसी भी प्रकार के प्रभाव को रोकना है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। 8 फरवरी को चुनाव परिणामों का ऐलान किया जाएगा।