मथुरा। जिले मे विकास कार्यों के भुगतान को लेकर रिश्वत लेने के मामले में जिला पंचायतराज अधिकारी किरन चौधरी को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। डीपीआरओ ने अपने गाड़ी चालक के माध्यम से 70 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। विजिलेंस टीम ने राजीव भवन कार्यालय पहुंचकर भी संबंधित ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की पत्रावलियां देखीं। फरह ब्लाक के झुड़ावई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के भुगतान को लेकर रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस टीम ने मथुरा की जिला पंचायतराज अधिकारी किरन चौधरी को उनके आवास से मंगलवार सुबह रंगे-हाथों गिरफ्तार किया है। डीपीआरओ ने अपने गाड़ी चालक के माध्यम से रिश्वत ली थी। बताया जाता है कि विजिलेंस टीम के साथ शिकायतकर्ता फरह ब्लाक के गांव झुड़ावई के प्रधान पप्पू भी थे। विजिलेंस टीम ने काफी देर तक डीपीआरओ से पूछताछ की।
Trending
- पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक संपन्न
- राष्ट्रीय सनातन संघ के साथ हजारों बच्चों ने मनाई स्वामी विवेकानंद तथा महर्षि योगी की जयंती
- लखनऊ: व्यापरियों ने हो रही समस्याओं को लेकर DM विशाख जी से की मुलाकात
- अरावली पर्वतमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र समेत 4 राज्यों को नोटिस जारी
- उत्तरप्रदेश में अपराधियों का काल बनकर आ रहा है “यक्ष”
- लखनऊ के DM विशाख जी ने मोहनलालगंज ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
- 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने को कर्मचारियों ने भरी हुंकार
- भारत के सबसे लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर PM मोदी द्वारा ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन
- जेसीआई (JCI) ने विलक्षण प्रतिभा के धनी लोगों को ‘प्रतिभा श्री’ सम्मान से किया सम्मानित
- बरेली के मौलाना तौकीर रज़ा की बढ़ी मुश्किलें गंभीर धाराओं में नई ‘FIR’