अब रांची के सरकारी अस्पताल में दो नाबालिक बच्चियों से गैंगरेप ,खबर लगते ही प्रशासन की नींदें उड़ी

27

झारखंड:- रांची में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां जिला सदर अस्पताल परिसर में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप हुआ । राजधानी रांची के 500 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में गैंगरेप की घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

वहीं, आरोपियों के खिलाफ लोअर बाजार थाने में पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल परिसर में स्थित स्टाफ क्वार्टर के एक कमरे में चार लड़के दो लड़कियों को बहला फुसलाकर लाए।

हालांकि, लड़कियां इन्हें पहले से जानती थीं, यहीं पर चारों लड़कों ने लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस ने दो बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिग आरोपियों से पूछताछ कर बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.