25/3/25 प्रतापगढ़:- जिले में एक होमगार्ड जवान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। होमगार्ड जवान का शव खेत में मिलने से हड़कम्प मचा गया, परिजनों में मचा कोहराम। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका। हत्या से इलाके में हड़कंप।
कल शाम बाघराय थाने में ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड का मिला शव। पुलिस मौके पर पहुंच जाँच मे जुटी।
जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र बिखरा गांव के रहने वाले शिवराज पटेल का शव घर से ही कुछ दूरी पर मिलने से सनसनी मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है , मृतक शिवराज पटेल होमगार्ड थे ,वह बाघराय थाने पर ड्यूटी करते थे। मंगलवार शाम वह घर से बाघराय थाना के लिए निकले थे। ड्यूटी पर पहुंचने से पहले उनकी हत्या कर दी गई। घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने ईंट से कुचल कर हत्या कर दी।
परिजनों को कहना है कि सूरज पटेल की हत्या कर उनके शव को लाकर यहां फेंक दिया गया है क्योंकि वह कल शाम को ही घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की जाँच पड़ताल में जुट गई। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश कर रही है और cctv फुटेज की जाँच की जा रही है ताकि हत्यारों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।