अंबेडकर नगर:– एनटीपीसी टाण्डा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय, फतेहपुर में दिनांक 4 अप्रैल 2025 को परियोजना के नैगमिक सामाजिक दायित्व द्वारा मिड डे मील शेड का निर्माण कर लोकार्पण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक,एनटीपीसी टाण्डा, जयदेव परिदा एवं विशिष्ट अतिथि हर गोविन्द सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री परिदा ने कहा कि बच्चों के भोजन करने का स्थान स्वच्छ एवं व्यवस्थित रहेगा तो मनःस्थिति पर अच्छा असर पड़ेगा। यह मिड डे मील शेड धूल, बरसात के समय में भी भोजन के समुचित वितरण और व्यवस्थापन में सहायक सिद्ध होगा। श्री हर गोविन्द सिंह ने इस पुनीत कार्य के लिए एनटीपीसी का आभार प्रकट करते हुए मिड डे मील शेड के महत्व पर अपनी बात रखी। ध्यान देने योग्य है कि एनटीपीसी बुनियादी शिक्षा को सहज एवं सरल बनाने के लिए अपना पूरा प्रयास करता है। प्राथमिकशालाओं में स्कूल बैग्स और स्टेशनरी का वितरण हो अथवा स्मार्ट क्लास का संस्थापन, एनटीपीसी परियोजना सदैव एक कदम आगे बढ़कर सहयोग करती है। इसके अलावा बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के हेतु ‘‘बालिका सशक्तीकरण मिशन‘‘ एनटीपीसी की महत्वकांक्षी योजना है। इस मिड डे मील शेड का निर्माण शिक्षा के प्रति उसी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है।इस अवसर पर कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रमुख(रजनीश खेतान)अपर महाप्रबंधक अनुरक्षण (प्रमुख) प्रमोद कुमार गोयल,अपर महाप्रबंधक (सिविल) राम नारायण त्रिपाठी ,नैगम संचार अधिकारी वरुण सोनी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक संपन्न
- राष्ट्रीय सनातन संघ के साथ हजारों बच्चों ने मनाई स्वामी विवेकानंद तथा महर्षि योगी की जयंती
- लखनऊ: व्यापरियों ने हो रही समस्याओं को लेकर DM विशाख जी से की मुलाकात
- अरावली पर्वतमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र समेत 4 राज्यों को नोटिस जारी
- उत्तरप्रदेश में अपराधियों का काल बनकर आ रहा है “यक्ष”
- लखनऊ के DM विशाख जी ने मोहनलालगंज ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
- 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने को कर्मचारियों ने भरी हुंकार
- भारत के सबसे लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर PM मोदी द्वारा ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन
- जेसीआई (JCI) ने विलक्षण प्रतिभा के धनी लोगों को ‘प्रतिभा श्री’ सम्मान से किया सम्मानित
- बरेली के मौलाना तौकीर रज़ा की बढ़ी मुश्किलें गंभीर धाराओं में नई ‘FIR’