25/5/25 #UP:- राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम द्वारा युवक की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दो शातिर अभियुक्तो सुमन मौर्या पत्नी राजकुमार उर्फ छोटू मौर्या निवासी बाबू जी का पुरवा थाना गौरीगंज जिला अमेठी हाल पता तपोवननगर थाना सरोजनीनगर लखनऊ व अभियुक्त राजकुमार उर्फ छोटू मौर्या पुत्र रामफेर मौर्या निवासी बाबू जी का पुरवा थाना गौरीगंज जिला अमेठी हाल पता तपोवननगर थाना सरोजनीनगर लखनऊ को नादरगंज तिराहे के पास से समय करीब 9.10 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया।
क्या है पूरा मामला?
इक्कीस मई को मुलायम सिंह यादव पुत्र स्व० सूरजपाल यादव नि० फर्रुखाबाद चिल्लावाँ तीन नम्बर थाना सरोजनीनगर लखनऊ द्वारा लिखित सूचना देकर बताया था बीस मई को उसका छोटा भाई अर्पित यादव तपोवननगर आजादनगर में स्थित अपने प्लाट पर गया था। जहां शाम को उसके फूफा मिश्री लाल यादव ने बताया अर्पित, छोटू मौर्या के घर पर बेहोश पडा है। मौके पर पहुंचकर अर्पित को लोकबन्धु अस्पताल ले गये जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी तहरीर के आधार पर तत्काल थाना सरोजनीनगर पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के तलाश हेतु पुलिस टीमो का गठन किया गया।
इन टीमों द्वारा अभियुक्तों की तलाश करते हुये रविवार को अभियुक्ता सुमन मौर्या पत्नी राजकुमार उर्फ छोटू मौर्या व अभियुक्त राजकुमार उर्फ छोटू मौर्या पुत्र रामफेर मौर्या को नादरगंज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता सुमन मौर्या उपरोक्त की निशांदेही पर आला कत्ल एक तकिया बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया मृतक अर्पित का प्लाट अभियुक्त के घर के सामने है जिसमें वह गाय पालता था। मृतक अर्पित व अभियुक्ता सुमन के मध्य अवैध सम्बन्ध थे जिनकी जानकारी सुमन के पति राजकुमार को होने पर उसके द्वारा विरोध किया जाता था। इनमें आपस में मारपीट भी होने लगी थी जिसके बाद अभियुक्त राजकुमार व सुमन ने बदनामी के डर से मृतक को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से बीस मई को अर्पित को पानी में नींद की गोली पिला दी और जब वह बेहोश हो गया तब तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। सरोजिनी नगर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।