इवेंट में काम करने वाली महिला को प्रेम के जाल में फंसाकर सरफ़राज़ ने कई बार किया दुष्कर्म ,जब हुई गर्भवती तो छोड़कर हुआ फ़रार

205

30/3/25 ग्वालियर:- शहर के हजीरा इलाके में रहने वाली महिला इवेंट मैनेजर से सरफराज खान निवासी बिहार ने दुष्कर्म किया। वह महिला से मिलने के बहाने घर आया था। उसने महिला से शादी करने की बात कही। युवती गर्भवती होने पर छोड़कर भाग गया। युवती को अभी डेढ़ महीने की गर्भवती है।

हजीरा थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश चल रही है। सरफराज हजीरा इलाके में ही किराये से रहता था। वह भी उसी इवेंट कंपनी में काम करता था, जिस कंपनी में युवती काम करती थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई।

युवती ने दर्ज कराई एफआईआर

सरफराज युवती के घर आने लगा। युवती अपने घर पर अकेली थी, तभी सरफराज घर आ गया। उसने युवती से दुष्कर्म किया। उसने कुछ फोटो भी खींच लिए। यह फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार गलत काम किया। युवती गर्भवती हो गई, तो वह भाग गया। युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.