ख़बरें फटाफट में अब तक की प्रमुख ख़बरें

241

26/03/2025:- (1)- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन से ही दुनिया भर में चल रहे युद्धों को खत्म कराने की कोशिशों में जुटे हैं। ताकि उन्हें वैश्विक शांति दूत के रूप में नई पहचान मिल सके। पिछले तीन साल से चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म कराने के लिए भी उनकी टीम कड़ी मेहनत कर रही है। पहले यूक्रेन ने तीस दिनों के युद्धविराम पर सहमति जताई। बाद में रूस ने ऊर्जा और अन्य अहम ठिकानों पर हमले नहीं करने के आंशिक युद्धविराम पर अपनी सहमति दी और अब रूस और यूक्रेन ने सटे काला सागर में सीजफायर करने पर सहमति जताई है, पुतिन ने नया दाव चलते हुए रूसी प्रतिनिधियों ने अमेरिका से कहा है कि काला सागर समझौते के प्रभावी होने से पहले अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए।

(2)- अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद और साली सुनीता नागपुर के वर्धा रोड स्थित फ्लाईओवर पर हुए हादसे में घायल हो गईं। सोनाली सूद जिस कार में बैठी थीं, उसने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा सोमवार रात 10.30 बजे हुआ। दोनों घायलों को इलाज के लिए नागपुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दोनों की हालत स्थिर है

महाराष्ट्र में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के व्यंग्य और कटाक्ष पर सियासी हंगामा जारी है। राज्य केे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि कॉमेडियन कुणाल कामरा किसी के सामने नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि उनका और कामरा का डीएनए एक जैसा है।

(3)- IPL में कप्तान श्रेयस अय्यर की नाबाद 97 रन की पारी की बदौलत पंजाब ने गुजरात को 11 रन से हराया,

तमिलनाडु के पूर्व सीएम और AIADMK महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

(4)- एक राष्ट्र एक चुनाव’ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति की बैठक आज हुई अगली बैठक 2 अप्रैल, 2025 को होगी।

(5)- दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का अपना पहला मेगा बजट पेश किया। सीएम रेखा गुप्ता ने बजट भाषण में ऐलान किया कि दिल्ली का 2025-26 का बजट एक लाख करोड़ रुपये का होगा। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में यह बजट 31.5 फीसदी अधिक है। भाजपा सरकार ने इस बार दिल्ली के बजट की थीम विकसित दिल्ली रखी।

(6)- सपा सांसद द्वारा महाराणा सांगा पर दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार को गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सपा सांसद का पुतला जलाया। इस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन घंटे के उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(8)- आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने #BJP पर शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरपालिका सेवाओं जैसे आवश्यक क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण आवंटन में कटौती करने का आरोप लगाया एवं कहा कि बजट से ‘सार्वजनिक सेवाओं को कमजोर करने की सरकार की मंशा’ का पता चलता है।

(9)- अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड समेत 6 देशों ने अपने नागरिकों के लिए असम और शेष पूर्वोत्तर के लिए यात्रा पाबंदी जारी की है। पूर्वोत्तर में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया। यह जानकारी असम के पर्यटन मंत्री रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को विधानसभा में दी। दास कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद के प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। यात्रा पाबंदी लगाने वाले देशों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन, कनाडा और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.