उत्तर प्रदेश:- देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में छात्रों की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक गुट के छात्र दूसरे गुट के दो छात्रों को चारों तरफ से घेरकर डंडों और घूंसे से पीटते दिख रहे हैं। इसके बाद वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर रास्ते में मारते-पीटते ले जाते हैं। पीछे चल रही एक बाइक पर बैठे छात्र चाकू लहराते नजर आ रहे हैं। घटना 26 जनवरी 2025 की बताई जा रही है, लेकिन वीडियो अब सामने आया है। बताया जा रहा है कि पहले एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्र को पीटा था। बदला लेने के लिए दूसरे गुट ने फिल्मी अंदाज में उसे दौड़ाकर पकड़ा। बाइक पर बैठाकर मारा और फिर गड्ढे में गिराकर बेरहमी से पीटा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और 9 दिन बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले पर सीओ भाटपार रानी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि यह झगड़ा मठ लार इंटर कॉलेज के पीछे हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बाइक सवार युवक को पीटने के बाद उसे नंगा किया और उसका वीडियो भी बनाया। 26 जनवरी को अभय दुबे और उसके साथियों ने राजू यादव को बाइक पर मारते हुए ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। राजू यादव ने 3 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लार थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक संपन्न
- राष्ट्रीय सनातन संघ के साथ हजारों बच्चों ने मनाई स्वामी विवेकानंद तथा महर्षि योगी की जयंती
- लखनऊ: व्यापरियों ने हो रही समस्याओं को लेकर DM विशाख जी से की मुलाकात
- अरावली पर्वतमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र समेत 4 राज्यों को नोटिस जारी
- उत्तरप्रदेश में अपराधियों का काल बनकर आ रहा है “यक्ष”
- लखनऊ के DM विशाख जी ने मोहनलालगंज ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
- 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने को कर्मचारियों ने भरी हुंकार
- भारत के सबसे लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर PM मोदी द्वारा ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन
- जेसीआई (JCI) ने विलक्षण प्रतिभा के धनी लोगों को ‘प्रतिभा श्री’ सम्मान से किया सम्मानित
- बरेली के मौलाना तौकीर रज़ा की बढ़ी मुश्किलें गंभीर धाराओं में नई ‘FIR’