लखनऊ में दिनदहाड़े CBI दफ़्तर में धनुष बाण से हमला ,सीने में तीर लगने से जख़्मी हुए दरोगा को अस्पताल में कराया गया भर्ती,वाइरल वीडियो CCTV कैमरे में कैद
23/5/25 यूपी :- राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित सीबीआई दफ्तर के बाहर धनुष लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने अंदर मौजूद दरोगा (एसआई) वीरेंद्र पर तीर चला दिया। तीर सीने में लगा और एएसआई जख्मी होकर गिर गया। इस अप्रत्याशित हमले से वहां हड़कंप मच गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। वहीं जख्मी एएसआई को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में नवल किशोर रोड पर सीबीआई का दफ्तर है। शुक्रवार की दोपहर
एसआई वीरेंद्र दोपहर ऑफिस में गेट के पास खड़े थे। इसी दौरान वो अचानक गिर पड़े देखा गया तो उन्हें एक तीर आकर लगा तभी बाहर की ओर खड़ा एक व्यक्ति भागा। मामला समझ मे आते ही सभी लोग उसकी ओर दौड़े। सड़क पर मौजूद लोग भी उसके पीछे लग गए। लोगों ने पुलिस कर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया।
जख्मी एसआई वीरेंद्र को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। आरोपित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ जारी है। उसके पास से धनुष मिला है। तीर देखा गया तो उसका आगे का नुकीला भाग लोहे का निकला। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला पूर्व रेलवे कर्मी है। कई साल पहले सीबीआई ने उसे ट्रैप किया था। उसमे उसकी नौकरी चली गई थी। उसी रंजिश में उसने वीरेंद्र पर धनुष बाण से हमला किया। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ कर रही है।