22/5/25:- मुख्य समाचार:-
- दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर शाम मौसम बिगड़ गया और इस दौरान ना केवल तेज धूल भरी आंधी आई बल्कि साथ ही तेज बारिश व ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। जिसके चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस खराब मौसम का असर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी दिखाई दिया और कई विमान अपने निर्धारित समय से उड़ान नहीं भर सके।
- दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के विमान 6E2142 को खराब मौसम का सामना करना पड़ा, प्लेन पर बिजली गिरी जिसके बाद पायलट ने ATC SXR (श्रीनगर) को आपात स्थिति की सूचना दी।” उन्होंने बताया कि विमान को शाम करीब साढ़े 6 बजे श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया।
- प्री मानसून का ट्रफ पंजाब से बांग्लादेश तक बन गया है। नतीजतन चक्रवाती हवा की स्थिति ने बुधवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपाया। गोरखपुर में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से तीन की मौत हुई तो लखीमपुर खीरी में दो लोगों ने जान गंवाई। सहारनपुर और सोनभद्र में बिजली गिरने से दो-दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 47 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर ट्रफ से अलग गर्म पछुआ में आज भी झांसी और बांदा झुलसे। झांसी में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांदा में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
- यूपी में तीस घंटे के अंदर ही दूसरे अपराधी को पुलिस और एसटीएफ ने मार गिराया है। गोंडा में सोमवार की रात एनकाउंटर में सोनू पासी उर्फ भूर्रे को मार गिराने के बाद बुधवार की शाम उसके साथी एक लाख के इनामी ज्ञान चंद्र पासवान को लखनऊ एसटीएफ ने बाराबंकी के लोहटीजई गांव के पास जंगल में मार गिराया। ज्ञान चंद पासवान भी गोंडा का ही अपराधी था। इस पर हत्या, डकैती, लूटपाट, दुष्कर्म जैसे 70 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे। गोंडा, बहराइच, लखनऊ सहित कई जनपदों में इसकी दहशत थी। बताया जाता है कि पुलिस और ज्ञान चंद्र के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। इसमें सौ से अधिक गोलियां चलाई गईं।
- पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार ने एक और कड़ा ऐक्शन लेते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ यानी अवांछित करार दिया है और उसे 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ने को कहा है। इस पाक अधिकारी पर भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के मुताबिक आचरण नहीं करने और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के कारण ऐक्शन लिया गया है, इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रभारी डी’अफेयर्स को आज इस आशय का एक डिमार्शे (कूटनीतिक विरोध पत्र) भी जारी किया गया और उन्हें स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी किसी भी तरह से अपने विशेषाधिकारों और दर्जे का दुरुपयोग न करें।
- पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार की गई हिसार निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता हरीश मल्होत्रा की तबीयत बिगड़ती जा रही है। वह तीन दिन से लगातार दवाई खा रहे हैं। पिता की आंखों से साफ दर्द दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि वह बेटी का केस लड़ने और उसका पक्ष रखने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि वकील की फीस देने के लिए उनके पास पैसे नहीं है। अगर मैं चाहूं तो भी केस नहीं लड़ पाऊंगा। उन्होंने कहा कि ज्योति को 15 मई को गिरफ्तार किया गया था लेकिन आज तक उनकी बेटी से कोई बात नहीं हो पाई।
- उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारिक हैंडल का एक 𝐃𝐞𝐥𝐞𝐭𝐞𝐝 𝐓𝐰𝐞𝐞𝐭 वायरल है जिसमे अगले २ साल में लगभग २ लाख शिक्षकों की भर्ती की जानकारी दी गई थी , अखिलेश यादव ने इस बारे में चुटकी लेते हुए लिखा कि सरकार 2 लाख भारतीयों के ट्वीट को 2 दिन तक भी नहीं रख पाए नौकरी देना सरकार के एजेंडे में है ही नहीं।
- उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू, राज्य निर्वाचन आयोग ने E टेंडर ke माध्यम से मतपेटिकाओ की आपूर्ति 4 माह के अंदर प्रदेश के 67 जनपदों को आमंत्रित की है, जानकारी के अनुसार पंचायत राज विभाग ने चक्रानुक्रम आरक्षण का आंकलन शुरू किया है, राजनीतिक पंडितों का आकलन है कि जनवरी /फरवरी 2026 तक चुनाव सम्पन्न कराए जाने हैं
- आईएएस अफसरों को सुप्रीम कोर्ट ने आईना दिखाया। नहीं लिख सकते IFS की ACR। कोशिश भी की तो कोर्ट का कंटेंप्ट हो जाएगा। सजा मिलेगी, IAS अफसरों द्वारा IFS अधिकारियों की मूल्यांकन रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें IAS अधिकारियों को IFS (भारतीय वन सेवा) अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्ट (ACR) लिखने की अनुमति दी गई थी। कोर्ट ने इसे 2000 के अपने फैसले का उल्लंघन और “अवमाननापूर्ण” करार दिया।
- आज मुंबई इंडियंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 63वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया , जिसमें मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, प्लेऑफ के चौथे और आखिरी टिकट के लिए एमआई और डीसी के बीच जंग है। एमआई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर डीसी 181 रनों का मुश्किल टारगेट रखा है। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। अगर दिल्ली वानखेड़े में जीत हासिल करने में कामयाब रही तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। डीसी के कार्यवाहक कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। नियमित कप्तान अक्षर पटेल बीमार होने के कारण नहीं खेल रहे हैं, दिल्ली ने 18 ओवर में 121 रन बनाए।