01/8/25 लखनऊ:- उत्तरप्रदेश में एक बार फिर तबादलों का दौरा शुरू हो गया है। गुरुवार की देर शाम को 28 डिप्टी एसपी समेत 39 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। इससे कुछ देर पहले 15 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ था। एक ही दिन में 54 अफसरों के तबादले से पुलिस विभाग में खलबली मच गई।
पुलिस विभाग में जिन अफसरों का ट्रांसफर हुआ है उनमें गौरव कुमार शर्मा डीएसपी नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट हर्षिता गंगवार डीएसपी तकनीकी सेवायें, लखनऊ, सीमा यादव सहायक सेनानायक 9वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, व ठाकुर मण्डलाधिकारी आगरा बनाए मुरादाबाद, दीप कुमार सिंह मंडलाधिकारी आगरा, नेहा त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक सीतापुर बनीं, सत्य प्रकाश शर्मा सहायक सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली, ऋषिकान्त शुक्ला पुलिस उपाधीक्षक मैनपुरी, तेज बहादुर सिंह पुलिस उपाधीक्षक उन्नाव बनाया गया है।
इसी तरह धर्मेन्द्र कुमार सिंह सहायक सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, शैलजा मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक पीटीसी मुरादाबाद, विजय प्रताप यादव सहायक सेनानायक 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र, सुमित त्रिपाठी को सहायक सेनानायक 02वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर, प्रभात कुमार द्वितीय पुलिस उपाधीक्षक केंद्रीय वस्त्र भंडार कानपुर नगर, रुद्र कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, विजय प्रताप यादव द्वितीय सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर, अनुज कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर बनाया गया है।
वहीँ गवेन्द्र पाल गौतम को सहायक सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, अरविंद कुमार द्वितीय पुलिस उपाधीक्षक खीरी, आभा सिंह को पुलिस उपाधीक्षक देवरिया, शिव प्रताप सिंह प्रथम पुलिस उपाधीक्षक महराजगंज, आनंद कुमार को सहायक सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, श्वेताभ भास्कर को डीएसपी अमेठी, अखिलेश राजन को डीएसपी बांदा, राकेश कुमार नायक को सहायक सेनानायक 01 वीं वाहिनी एसएसएफ लखनऊ, रामशब्द को डीएसपी फिंगर प्रिन्ट ब्यूरो, लखनऊ, अमित कुमार को डीएसपी पीटीएस मेरठ, प्रदीप कुमार यादव को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ, राम सिंह द्वितीय सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है।
अम्बुज सिंह यादव को डीएसपी जालौन, उमेश कुमार पांडेय को सहायक सेनानाय 03वीं वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज, जयशंकर मिश्र को डीएसपी बलिया, जगमोहन सिंह को पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ, शिल्पा कुमारी को डीएसपी गोरखपुर, आशतोष को डीएसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा, संगम कमार को डीएसपी बाराबंकी, दिनेश कुमार पाठक को डीएसपी एटीसी सीतापुर, शैलेंद्र सिंह को डीएसपी एलआईयू अयोध्या, पुरुषोत्तम शर्मा को सहायक सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा बनाया गया है।