#mahakumbh2025 :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संगम के त्रिवेणी घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने रुद्राक्ष लेकर मंत्रोच्चारण भी किया। पीएम मोदी सुरक्षा घेरे में थे पर उन्होंने अकेले ही स्नान किया, कोई गणमान्य व्यक्ति उनके साथ नहीं था। प्रधानमंत्री ने स्नान के दौरान वहाँ दूर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। गंगा जी में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने सूर्य नारायन को अर्घ्य दिया।PM मोदी ने मंत्र का जाप करते हुए सूर्य नारायन की पूजा की। पीएम मोदी ने त्रिवेणी घाट पर जब आस्था की डुबकी लगाई तो उनके गले और हाथ में रुद्राक्ष की माला थी और उन्हें भगवा वस्त्र पहने हुए थे। महाकुंभ के मौके पर संगम में डुबकी लगाने के बाद पीएम मोदी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके गले में भगवा गमछा भी दिखाई दिया। पीएम मोदी के प्रयागराज दौरे को लेकर महाकुंभ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में उन्होंने स्नान किया। बता दें कि संगम क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है। पीएम मोदी के संगम आगमन की वजह से श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका खास ध्यान रखा गया है। पीएम मोदी बमरौली एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से अरैल पहुंचे, वहां से बोट में सवार होकर महाकुंभ मेला क्षेत्र गए।
Trending
- पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक संपन्न
- राष्ट्रीय सनातन संघ के साथ हजारों बच्चों ने मनाई स्वामी विवेकानंद तथा महर्षि योगी की जयंती
- लखनऊ: व्यापरियों ने हो रही समस्याओं को लेकर DM विशाख जी से की मुलाकात
- अरावली पर्वतमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र समेत 4 राज्यों को नोटिस जारी
- उत्तरप्रदेश में अपराधियों का काल बनकर आ रहा है “यक्ष”
- लखनऊ के DM विशाख जी ने मोहनलालगंज ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
- 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने को कर्मचारियों ने भरी हुंकार
- भारत के सबसे लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर PM मोदी द्वारा ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन
- जेसीआई (JCI) ने विलक्षण प्रतिभा के धनी लोगों को ‘प्रतिभा श्री’ सम्मान से किया सम्मानित
- बरेली के मौलाना तौकीर रज़ा की बढ़ी मुश्किलें गंभीर धाराओं में नई ‘FIR’