प्रतापगढ़:- पुलिस ने बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना सांगीपुर और स्पेशल टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 5 लाख रुपये की कीमत की 41 चोरी की बकरियां बरामद कीं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुरैशी का पुरवा, थाना उदयपुर में छापेमारी की। मौके से भाग रहे बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंसार उर्फ चितऊ के रूप में हुई, जो भैंसना, थाना सांगीपुर का रहने वाला है। उसके पास से एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस और 2000 रुपये बरामद हुए। जांच में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और वह कई थानों में गंभीर अपराधों में वांछित था। फरार हुए दो आरोपियों की पहचान वावी उर्फ साकिर और मोनू कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बकरी चोरी को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि यह कई पशुपालकों की आजीविका का मुख्य स्रोत होती है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।
Trending
- आखिर क्यों निशाना बनाए जा रहे हैं पत्रकार? “महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की घटना पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने जताई चिंता
- UPPCL प्रबन्धन के साथ हुई असफल वार्ता के बाद विद्युत संगठन का प्रदर्शन
- UP: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने CM योगी से की संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की अपील
- UP: मुठभेड़ में वांछित आरोपी शुभम तिवारी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, तमंचा व अपाचे बाइक बरामद
- UP: पिता के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को मिला योगी सरकार का सहारा
- ‘किसी भी स्थिति में पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं ” पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक में अहम निर्णय
- जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के नाम पर फर्जी आईकार्ड बनाने वाले गिरोह पर शिकंजा, संगठन ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
- राष्ट्र का चौथा स्तंभ: नाम बड़ा, पर क्या काम भी वैसा ही?
- UP:पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यु पी परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट
- मिशन 2027 को लेकर CM योगी ने संभाली कमान उतरे चुनावी मोड में, नए मंत्रियों को भी दी जिम्मेदारी