कलयुगी माँ नाजिया ने 4 मासूम बच्चों को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

136

02/05/26 UP:- अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक मां ने अपने मासूमों को ईंट से कूंच- कूंचकर मार डाला और फरार हो गई।

चार मासूम बच्चों की‌ एक साथ हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को प्रारंभिक जांच में बच्चों की मां पर ही हत्या का शक है, जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है.

मीरानपुर निवासी नियाज (42) की पत्नी नाजिया खातून (37) अपने चार बच्चों सफीक (14), साउद (10), उमर (8) और सादिया के साथ दो मंजिला मकान में रहती थी। नियाज पिछले डेढ़ साल से सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहा है और इस दौरान वह घर नहीं आया।

शनिवार सुबह करीब आठ बजे दूध देने पहुंचे व्यक्ति ने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तब उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। दोपहर करीब तीन बजे तक घर से कोई हलचल न होने पर अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों ने डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। कमरे में चारों बच्चों के शव बेड पर एक साथ पड़े थे और चारों ओर खून फैला हुआ था। वहीं, मां नाजिया मौके से गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि उसने ही ईंट से कूंचकर वारदात को अंजाम दिया और बालकनी से कूदकर फरार हो गई।

सूचना मिलते ही ‌मौके पर पहुंची पुलिस

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी ‌पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.