पश्चिम बंगाल में ‘जंगलराज’ कानून-व्यवस्था का बना मज़ाक सुवेन्द्रू अधिकारी के पीए को घेरकर गोलियों से किया गया छलनी

178

07/05/26 West Bengal:- बंगाल में राजनीतिक हिंसा का तांडव एक बार फिर चरम पर है। बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

हमलावरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब रथ अपनी गाड़ी से जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन हमलावर दोहारिया इलाके में चंद्रनाथ की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। मौका पाकर बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और बेहद करीब से कई राउंड फायर किए।













गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा। इस हमले में गाड़ी में मौजूद उनके सहयोगी बुद्धदेव बेरा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुवेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

मूल रूप से पूर्व मेदिनीपुर के निवासी चंद्रनाथ रथ, भाजपा के रणनीतिक गलियारों में एक जाना-माना नाम थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भवानीपुर विधानसभा चुनाव के दौरान सुवेंदु अधिकारी की टीम के वह सबसे प्रमुख चेहरों में से एक थे।

इस हत्याकांड के बाद बंगाल की सियासत में उबाल आ गया है। भाजपा ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ करार देते हुए कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.