पश्चिम बंगाल:शुवेंद्रू अधिकारी के पीए की निर्मम हत्या करने वाले 3 शार्प शूटर गिरफ़्तार अब उगलेंगे कई राज़

90

11/05/26 Kolkata Murder:- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पश्चिम बंगाल STF को बड़ी सफलता मिली है। बंगाल पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है।

जांच में FASTag पेमेंट और UPI ट्रांजैक्शन सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ. टोल प्लाजा के CCTV फुटेज और डिजिटल ट्रेल के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

हत्या 6 मई को मध्यमग्राम में की गई थी, जब बाइक सवार बदमाशों ने चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। अब SIT और STF मिलकर इस हत्या के पीछे की बड़ी साजिश की जांच कर रही हैं।

यह वारदात 6 मई की रात उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में हुई इस हत्या ने पूरे राज्य को हिला दिया था। चंद्रनाथ रथ अपनी कार से घर लौट रहे थे, तभी अचानक एक दूसरी कार ने उनका रास्ता रोक दिया। उसी दौरान दो बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

मौके पर ही चंद्रनाथ रथ की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को यह साफ हो गया था कि हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई है, लेकिन असली मोड़ तब आया जब पुलिस को हत्या में इस्तेमाल की गई कार के FASTag पेमेंट का डिजिटल रिकॉर्ड मिला।

इसी UPI लिंक ने पुलिस को झारखंड और फिर बिहार-यूपी तक पहुंचा दिया। अब इस केस में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के जरिए पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली साजिशकर्ता कौन है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.