03/06/26 प्रयागराज:- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कारोबारी परिवार का ट्रिपल मर्डर, वीरेंद्र वैश्य, पत्नी और बेटी की हत्या, लापता बेटे की भी हत्या।
प्रयागराज से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। शहर के साउथ मलाका इलाके में करोड़पति कारोबारी परिवार के ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है। मशहूर व्यापारी वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि वारदात कई दिन पहले हुई थी, लेकिन इसका खुलासा आज तब हुआ जब आसपास के लोगों और पड़ोसियों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से शव बरामद किए गए।

वीरेंद्र वैश्य साउथ मलाका क्षेत्र के बड़े व्यापारी बताए जा रहे हैं और उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस ट्रिपल मर्डर के बाद वीरेंद्र वैश्य का बेटा लापता है। उसका अभी तक कोई अता-पता नहीं चला है। पुलिस बेटे की तलाश में जुटी है और संपत्ति विवाद, पारिवारिक रंजिश, CCTV फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा की जा रही जांच के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:-
प्रथम दृष्टया यह मामला करोड़ों रुपये की संपत्ति और पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता
अपराध स्थल पर सबूत: पुलिस को घटनास्थल पर एक गत्ता मिला है जिस पर “बंटी, बबली और बहू ने मारा” लिखा हुआ था
लापता बेटा: कारोबारी का बड़ा बेटा अभिषेक कुछ दिनों से लापता था, जिसका शव बाद में ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान से बरामद किया
जेल में बंद बेटा और बहू: कारोबारी के छोटे बेटे अश्विनी को संपत्ति से बेदखल किया जा चुका है और वह इस समय कौशांबी जेल में बंद है。जेल जा चुकी उसकी कथित पत्नी रितु जमानत पर बाहर है, और पुलिस उसकी तलाश कर रही है
जांच की स्थिति: पुलिस ने मकान को सील कर दिया है और इस सुनियोजित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए कई ठग गिरोह के एंगल और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.
