दिनांक 10 मार्च 2025 प्रतापगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि माह मार्च 2025 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दिनांक 11.03.2025 से दिनांक 25.03.2025 तक खाद्यान्न का वितरण ई-पॉस वेइंग मशींन के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं द्वारा किया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों में 14 किग्रा0 एवं 21 किग्रा0 चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों कों प्रति यूनिट 02 किग्रा0 गेहूँ व 03 किग्रा0 चावल (कुल 05 किग्रा0) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण उचित दर विक्रेता द्वारा किया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को माह जनवरी, फरवरी व मार्च 2025 के सापेक्ष कुल तीन माह हेतु प्रति कार्ड 03 किग्रा0 चीनी रूपये 18 प्रति किग्रा0 की दर से वितरित की जायेगी। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रान्जेक्शन कर सकेंगे। चीनी के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी, चीनी अन्त्योदय लाभार्थी अपने मूल दुकान से ही प्राप्त कर सकेंग। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त होने की स्थिति में कार्डधारक मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात 25.03.2025 को खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगें। वितरण के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षकों से एवं विभागीय टोल फ्री नम्बर, 1800-1800-150 एवं 1967 पर शिकायत की जा सकती है। कार्डधारको से अपील की जाती है कि वह अपना धैर्य बनाये रखे व वितरण में यथोचित सहयोग प्रदान करें।
Trending
- राष्ट्र का चौथा स्तंभ: नाम बड़ा, पर क्या काम भी वैसा ही?
- UP:पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यु पी परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट
- मिशन 2027 को लेकर CM योगी ने संभाली कमान उतरे चुनावी मोड में, नए मंत्रियों को भी दी जिम्मेदारी
- UP: प्रयागराज में करोड़पति कारोबारी परिवार के ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर देश भर से 101 पत्रकार हुए सम्मानित,जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने किया डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित
- चौथे स्तंभ का मुखर प्लेटफार्म JCI (रजिस्टर्ड) ने किया एलान हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कर्तव्यनिष्ठ पत्रकारों को मिलेगा डिजिटल सम्मान
- हल्के में न लें जनगणना-2027 पहले चरण की स्व-गणना (Self Enumeration)
- ‘जब अधिकारी हों मेहरबान तो सरकार की आँखों में धूल झोंकना आसान’ खाद्य एवं रसद विभाग में CM स्थानांतरण नीति का खुल्ला मजाक
- अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा
- उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई भारी तबाही, कई लोगों की मौत