दिनांक 07 अप्रैल 2025 प्रतापगढ़:- जिलाधिकारी द्वारा हीट वेव तैयारी की दृष्टिगत समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर में हीट वेव की दृष्टिगत अग्निकांड से होने वाली घटनाओं से बचाव एवं राहत की दृष्टिगत फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें घरेलू एवं कार्यालय स्थल पर लगने वाले आग से बचाव के विभिन्न प्रकार को बचाव के तरीके अग्निशमन विभाग द्वारा बताए गए। रसोई गैस के सिलेंडर में आग लगने पर उसे चादर या अन्य माध्यमों से कैसे बुझाया जा सकता है, इसके लिए क्या करना चाहिए इसकी जानकारी मॉक ड्रिल के जरिए दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित आम जनमानस से कहा कि अग्निकांड से सम्बन्धित जो भी प्रशिक्षण यहां पर दिया गया उसको सभी लोग अपने घरों व आसपास के लोगों को अवश्य बताये और आग बुझाने के जो भी घरेलू उपकरण है उसको घरों में अवश्य रखें जिससे आग लगने से बचा जा सके। एडीएम ने विभिन्न आपदाओं से बचने के उपाय के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। अग्निशमन विभाग की टीम में अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी एवं उनकी टीम के साथ-साथ आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी की उपस्थिति में मॉक ड्रिल कार्यक्रम संयुक्त तत्वाधान में कुशलता पूर्वक संपन्न किया। इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारी एवं अधिवक्तागण तथा आम जनमानस ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
Trending
- पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक संपन्न
- राष्ट्रीय सनातन संघ के साथ हजारों बच्चों ने मनाई स्वामी विवेकानंद तथा महर्षि योगी की जयंती
- लखनऊ: व्यापरियों ने हो रही समस्याओं को लेकर DM विशाख जी से की मुलाकात
- अरावली पर्वतमाला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र समेत 4 राज्यों को नोटिस जारी
- उत्तरप्रदेश में अपराधियों का काल बनकर आ रहा है “यक्ष”
- लखनऊ के DM विशाख जी ने मोहनलालगंज ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
- 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने को कर्मचारियों ने भरी हुंकार
- भारत के सबसे लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर PM मोदी द्वारा ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन
- जेसीआई (JCI) ने विलक्षण प्रतिभा के धनी लोगों को ‘प्रतिभा श्री’ सम्मान से किया सम्मानित
- बरेली के मौलाना तौकीर रज़ा की बढ़ी मुश्किलें गंभीर धाराओं में नई ‘FIR’