दिनांक 07 अप्रैल 2025 प्रतापगढ़:- रबी 2024-25 मौसम में फसल गेहूॅ की उत्पादन आकलन हेतु की मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा द्वारा तहसील पट्टी अन्तर्गत ग्राम लाखीपुर व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति द्वारा तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम पतुलकी के क्राप कटिंग का निरीक्षण किया गया। सीडीओ द्वारा ग्रामसभा लाखीपुर में किसान के खेत में 10 मीटर के समबाहु त्रिभुज में क्राप कटिंग करायी गयी जिसमें कृषक विजय बहादुर की क्राप कटिंग में 15.750 किग्रा0 वजन (प्रति हेक्टेयर 36 कुन्तल उत्पादकता) प्राप्त हुआ। इसी प्रकार एडीएम द्वारा ग्रामसभा पतुलकी में किसान के खेत में 10 मीटर के समबाहु त्रिभुज में क्राप कटिंग करायी गयी जिसमें कृषक हौसिला प्रसाद सिंह की क्राप कटिंग में 15.300 किग्रा0 वजन (प्रति हेक्टेयर 35 कुन्तल उत्पादकता) प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि क्राप कटिंग के प्रयोगो के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किये जाते है जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। सीडीओ ने किसानों को सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ बेचने की सलाह दी गयी जिससे उन्हें उनके फसल का उचित मूल्य मिल सके। एडीएम ने किसानों को उन्नत कृषि और मोटे अनाज की कृषि हेतु जागरूक किया व क्राप कटिंग प्रयोग के महत्व को समझाया। उत्पादकता एवं उत्पादन तथा क्षतिपूर्ति के आंकलन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत सी0सी0ई0एग्री ऐप के द्वारा क्राप कटिंग सम्पन्न करायी गयी। इस दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी कलेक्ट्रेट करूणेश यादव, राजस्व निरीक्षक रविशंकर ओझा व श्रीकान्त तिवारी, लेखपाल सतीश गुप्ता, हिमांशु व महेन्द्र पाण्डेय, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कॉर्डिनेटर आशीष कुमार व पुनीत कुमार व किसान बन्धु उपस्थित रहे।
Trending
- राष्ट्र का चौथा स्तंभ: नाम बड़ा, पर क्या काम भी वैसा ही?
- UP:पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यु पी परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट
- मिशन 2027 को लेकर CM योगी ने संभाली कमान उतरे चुनावी मोड में, नए मंत्रियों को भी दी जिम्मेदारी
- UP: प्रयागराज में करोड़पति कारोबारी परिवार के ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर देश भर से 101 पत्रकार हुए सम्मानित,जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने किया डिजिटल सम्मान पत्र से सम्मानित
- चौथे स्तंभ का मुखर प्लेटफार्म JCI (रजिस्टर्ड) ने किया एलान हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कर्तव्यनिष्ठ पत्रकारों को मिलेगा डिजिटल सम्मान
- हल्के में न लें जनगणना-2027 पहले चरण की स्व-गणना (Self Enumeration)
- ‘जब अधिकारी हों मेहरबान तो सरकार की आँखों में धूल झोंकना आसान’ खाद्य एवं रसद विभाग में CM स्थानांतरण नीति का खुल्ला मजाक
- अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा
- उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई भारी तबाही, कई लोगों की मौत