मुंबई । बीसीसीआई की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मिला है। मंधाना ने साल 2024 में 57.46 की औसत से 747 रन बनाए। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए एक कैलेंडर वर्ष में चार एक दिवसीय शतक बनाए, जो महिलाओं के खेल में एक नया रिकॉर्ड है। इस बल्लेबाज को इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वर्ष की महिला एकदिवसीय क्रिकेटर का पुरस्कार भी दिया गया था।आईसीसी के अनुसार मंधाना ने कठिन हालातों भी रन बनाए। मंधाना ने जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से सीरीजी जीतने के दौरान शतक लगाए। अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने शतक लगाया। इसके बाद दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में शतक लगाया।मंधाना के नाम एक कैलेंडर वर्ष में 13 पारियों में 747 रन हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 95.15 रही है। इस वर्ष उन्होंने सौ से अधिक बार बाउंड्री भी लगाई।
Trending
- कुख्यात माफ़िया लॉरेंस विश्नोई की बराबरी करने चला रोहित गोदारा गैंग, एक और पंजाबी सिंगर पर हमला
- बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ,क्या यह महज़ हादसा था?सुऱक्षा पर उठे गंभीर सवाल
- ‘गोवर्धन ही भगवान श्री कृष्ण हैं’ – धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे
- भाजपा की क़द्दावर नेता उमा भारती का 2029 में चुनाव लड़ने का एलान
- तो क्या बदल जाएगा लखनऊ के नाका हिंडोला का नाम? राजनाथ सिंह से मिला सिन्धी समाज
- जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की मासिक वर्चुअल बैठक संपन्न,पत्रकारों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा
- बिहार में विरोधियों पर जमकर ‘गर्जे’ गृहमंत्री ,कहा “बुजुर्गों को पता है पहले बिहार में क्या होता था”?-अमित शाह
- भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण को लेकर बेल्जियम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, मिली मंजूरी
- धनतेरस में जानें पूजा विधि से लेकर वाहन और ज्वेलरी ख़रीदारी का शुभ मुहूर्त
- ‘भाजपा को बड़ा झटका’ कई बार के सांसद रहे राजेन गोहेन ने अन्य 17 सदस्यों समेत पार्टी से दिया इस्तीफा