मुंबई । बीसीसीआई की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को मिला है। मंधाना ने साल 2024 में 57.46 की औसत से 747 रन बनाए। उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए एक कैलेंडर वर्ष में चार एक दिवसीय शतक बनाए, जो महिलाओं के खेल में एक नया रिकॉर्ड है। इस बल्लेबाज को इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वर्ष की महिला एकदिवसीय क्रिकेटर का पुरस्कार भी दिया गया था।आईसीसी के अनुसार मंधाना ने कठिन हालातों भी रन बनाए। मंधाना ने जून 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से सीरीजी जीतने के दौरान शतक लगाए। अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने शतक लगाया। इसके बाद दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में शतक लगाया।मंधाना के नाम एक कैलेंडर वर्ष में 13 पारियों में 747 रन हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 95.15 रही है। इस वर्ष उन्होंने सौ से अधिक बार बाउंड्री भी लगाई।
Trending
- आखिर क्यों निशाना बनाए जा रहे हैं पत्रकार? “महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की घटना पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने जताई चिंता
- UPPCL प्रबन्धन के साथ हुई असफल वार्ता के बाद विद्युत संगठन का प्रदर्शन
- UP: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने CM योगी से की संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की अपील
- UP: मुठभेड़ में वांछित आरोपी शुभम तिवारी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, तमंचा व अपाचे बाइक बरामद
- UP: पिता के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को मिला योगी सरकार का सहारा
- ‘किसी भी स्थिति में पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं ” पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक में अहम निर्णय
- जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के नाम पर फर्जी आईकार्ड बनाने वाले गिरोह पर शिकंजा, संगठन ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
- राष्ट्र का चौथा स्तंभ: नाम बड़ा, पर क्या काम भी वैसा ही?
- UP:पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यु पी परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट
- मिशन 2027 को लेकर CM योगी ने संभाली कमान उतरे चुनावी मोड में, नए मंत्रियों को भी दी जिम्मेदारी