केंद्रीय मंत्री शिव राज सिंह चौहान की नव नवेली बहु अमानत का राजनीति में आने की अटकलें तेज

80

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत चौहान की राजनीति में एंट्री हो गई है। शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की पत्नी अमानत भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधनी विधानसभा के भैंरूदा में भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

अमानत ने कहा शिवराज सिंह चौहान मेरे पिता तुल्य

अमानत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मेरे पिता तुल्य केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस क्षेत्र की ही नहीं, बल्कि देश की सेवा राजनीति के माध्यम से कर रहे हैं. उन्हें क्षेत्र की जनता ने असीम प्यार और दुलार दिया है। इसके लिए वह सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करती हैं।

बेटी के रूप में जनता की सेवा करूंगी

उन्होंने यह भी कहा कि मैं पहली बार भैरूंदा की धरती पर आई हूं। इस मौके पर जो स्वागत सत्कार आप लोगों ने किया है, उससे मैं अभिभूत हूं। साथ ही कहा कि कार्तिकेय जी की पत्नी व क्षेत्र की बेटी व बहू के रूप में जनता की सेवा करने का प्रयास करूंगी।

इस कार्यक्रम के बाद से राजनीति गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि अमानत आने वाले समय में परिवार के उत्तराधिकारी के रूप में क्षेत्र की राजनीतिक जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। ऐसी चर्चाओं के पीछे अमानत का मंच पर दिया गया वक्तव्य बता रहा है कि वह आने वाले समय में राजनीतिक कमान संभालेंगी।

बताते चलें की पिछले महीने ही 6 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की शादी अमानत बंसल से हुई थी। शिवराज सिंह चौहान बुधनी-भैरूंदा क्षेत्र को अपना परिवार मानते हैं। इसका जिक्र वह कई बार सार्वजनिक मंचों पर कर चुके हैं। जब शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा से चुनाव लड़े थे। उस चुनाव की बागडोर बेटे कार्तिकेय ने ही संभाली थी। कार्तिकेय बुधनी क्षेत्र में हमेशा एक्टिव रहते आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.