प्रतापगढ़:- आज दिनांक 24.05.2025 को जिला पंचायत राज अधिकारी (श्रीकांत दर्वे) ने अवगत कराया है कि विकास खण्ड मंगरौरा के समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं सफाईकर्मी तथा सहायक विकास अधिकारी (पं०) के साथ आर०आर०सी० सेण्टर संचालन के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक के समय विकास खण्ड मंगरौरा के 51 सफाईकर्मी अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित पाये गये सफाईकर्मियों के विरूद्व अधोहस्ताक्षरी के स्तर से नोटिस निर्गत करते हुये 07 दिवस के भीतर सम्बन्धित सफाईकर्मियों की तैनाती की ग्राम पंचायतों के रास्तों/यत्र-तत्र पड़ी हुई सभी पालीथीन / प्लास्टिक को आर०आर०सी० सेण्टर पर एकत्रित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। यदि अनुपस्थित सफाईकर्मियों द्वारा अपने गाँवों को पालिथीन / प्लास्टिक मुक्त के रूप में प्रदर्शित नही किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही समीक्षा के दौरान उपस्थित सफाईकर्मी, ग्राम पंचायत सचिव को आर०आर०सी० सेण्टर के संचालन हेतु विस्तृत समीक्षा करते हुये तत्काल आर०आर०सी० केन्द्र को संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
Trending
- आखिर क्यों निशाना बनाए जा रहे हैं पत्रकार? “महिला पत्रकार के साथ अभद्रता की घटना पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने जताई चिंता
- UPPCL प्रबन्धन के साथ हुई असफल वार्ता के बाद विद्युत संगठन का प्रदर्शन
- UP: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने CM योगी से की संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की अपील
- UP: मुठभेड़ में वांछित आरोपी शुभम तिवारी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, तमंचा व अपाचे बाइक बरामद
- UP: पिता के निधन के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को मिला योगी सरकार का सहारा
- ‘किसी भी स्थिति में पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं ” पत्रकार हितों की रक्षा को लेकर जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक में अहम निर्णय
- जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के नाम पर फर्जी आईकार्ड बनाने वाले गिरोह पर शिकंजा, संगठन ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
- राष्ट्र का चौथा स्तंभ: नाम बड़ा, पर क्या काम भी वैसा ही?
- UP:पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यु पी परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट
- मिशन 2027 को लेकर CM योगी ने संभाली कमान उतरे चुनावी मोड में, नए मंत्रियों को भी दी जिम्मेदारी