सुरक्षा तथा सुगम यातायात के मद्देनजर,अनाधिकृत्य इ- रिक्शा के ख़िलाफ़ एक्शन है जारी ,कम प्रदर्शन करने वाले जनपदों को दी गई कारण बताओ नोटिस

36

17/3/25 लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा और सुगम यातायात के मद्देनजर परिवहन विभाग की तरफ से 1 से 30 अप्रैल तक अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चल रहा है। अभियान के 16 वें दिन की परिवहन आयुक्त ने इसकी समीक्षा की। अभियान में अनधिकृत ई-रिक्शा व ऑटो के खिलाफ कार्रवाई कर आमजन को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने वाले जनपदों की समीक्षा की गई। इसमें सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले जनपदों व न्यूनतम योगदान देने 20 जनपदों की सूची तैयार की गई है। तथा न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले जनपदों को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई है।

इन जनपदों ने किया बेहतर प्रदर्शन:-
अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जनपदों में बरेली, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, फिरोजाबाद, बाराबंकी, एटा, कानपुर देहात, बहराइच, चंदौली, संत रविदास नगर, चित्रकूट, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, गाजीपुर व हमीरपुर में अभियान की स्थिति काफी अच्छी है।

न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले 20 जनपद
अभियान के नोडल अधिकारी व अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) संजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर यह अभियान पहली अप्रैल से निरंतर चल रहा है। इसकी शासन स्तर से मॉनीटरिंग भी की जा रही है। अभियान की गति जिन जनपदों में धीमी है, वहां के अफसरों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है। श्री सिंह के मुताबिक अमरोहा, कासगंज, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, मऊ, इटावा, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल, श्रावस्ती, झांसी, संतकबीरनगर, बस्ती, शामली, महराजगंज, देवरिया, हाथरस व ललितपुर के परिवहन अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब-तलब किया गया है।
अभियान का 16 दिन
कुल चालान- 18,816
अन्य अभियोगों में किए गए चालान- 16,500
चालान किए गए अपंजीकृत रिक्शा- 2316
अभियान में बंद किए गए वाहन- 6662


17 अप्रैल को अभियान की स्थिति
17 अप्रैल (गुरुवार) को 469 वाहन सीज किए गए, जबकि 1294 वाहनों का चालान किया गया।
संभाग- बंद किए गए वाहनचालान की संख्या
लखनऊ 45 122
अयोध्या 41 73
गोंडा 17 38
बस्ती 14 24
कानपुर 34 106
प्रयागराज 25 55
बांदा 12 56
बरेली 12 51
मुरादाबाद 58 30
वाराणसी 18 56
गोरखपुर 34 68
आजमगढ़ 8 22
मीरजापुर 1 15
मेरठ 9 26
गाजियाबाद 30 80
सहारनपुर 11 115
आगरा 59 159
झांसी 8 25
अलीगढ़ 33 173
कुल469 सीज 1294 चालान


मुख्यमंत्री योगी जी ने निर्देश दिया था कि सुगम यातायात व आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत पहली से 30 अप्रैल तक अभियान चलेगा। इस क्रम में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अभियान की समीक्षा की गई, जिन जनपदों में अभियान को लेकर स्थिति कमजोर है, वहां के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है। वहीं अभियान को लेकर सजगता बरतने वाले अधिकारियों की हौसलाअफजाई भी की गई है। परिवहन, जनपद व पुलिस प्रशासन के संयुक्त देखरेख में अभियान निरंतर चल रहा है। बृजेश नारायण सिंह, परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश।

Leave A Reply

Your email address will not be published.