एक दशक से चल रही करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

100

14/6/25 प्रतापगढ़:– पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अंतू थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी नगर प्रतापगढ़ के पर्यवेक्षण में, अंतू थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक दशक से लोगों को जमीन व फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, नव ज्योति प्रॉपर्टी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्जी संस्था के माध्यम से आरोपितों ने अब तक लगभग 120 से 125 लोगों से धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हड़प लिए थे। 14 जून 2025 को उपनिरीक्षक शुभनाथ साहनी, कांस्टेबल अनिल यादव, मनीष कुशवाहा, नागेन्द्र यादव, महिला कांस्टेबल दीपिका त्रिपाठी तथा चालक उपेन्द्र यादव की टीम ने मु0अ0सं0 191/25 धारा 420, 467, 468, 471, 504, 506 आईपीसी के तहत दर्ज मुकदमे में नामजद अभियुक्तों –

  1. सचिन कुमार कौशल पुत्र राजकुमार कौशल निवासी अठगवाँ मिश्रान स्टेशन रोड,
  2. मक्खन लाल पुत्र स्वामीनाथ निवासी बाबूगंज,
    को बहेलियापुर रोड, अंतू रेलवे स्टेशन की पश्चिमी क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है और अन्य पीड़ितों की जानकारी लेकर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारियों से इलाके में ठगी का बड़ा जाल उजागर हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.