लखनऊ: “विकास दृष्टि” के भव्य समारोह में जनसेवा, शिक्षा और साहित्य को मिला साझा मंच

344

20 जुलाई 2025 लखनऊ:- समाज, शिक्षा, साहित्य और सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में अग्रणी संस्था “विकास दृष्टि” द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं काव्य संध्या का आयोजन अत्यंत गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन संस्था के संरक्षक डॉ. अखिलेश मिश्रा, आई.ए.एस., अध्यक्ष डॉ. शोभा त्रिपाठी एवं सचिव डॉ. सरला शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। निवेदक डॉक्टर राजीव शुक्ला व विपिन शर्मापत्रकार कासगंज रहे।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने सहभागिता की और कहा कि “विकास दृष्टि जैसी संस्थाएं समाज के निर्माण में मूल आधारस्तंभ की भूमिका निभा रही हैं।” इस अवसर पर विश्व विख्यात तबला वादक श्री शीतल प्रसाद शुक्ल तथा उनकी पत्नी लोक साहित्य सेविका श्रीमती प्रभावती शुक्ला की पावन स्मृति में विख्यात मृदंगाचार्य पंडित (डॉ) राज खुशी राम को श्री शीतल प्रभा स्मृति भारत भास्कर सम्मान तथा विश्व विख्यात गायक उस्ताद गुलशन भारती को श्री शीतल प्रभा स्मृति नूर- ए – हिंद सम्मान प्रदान किया गया।

इस क्रम में श्री शीतल प्रसाद शुक्ला जी की शिष्या श्रीमती किरण वैश्य को द्रोणार्जुन सम्मान से सम्मानित किया गया। विकास दृष्टि द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वालों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह सम्मान कमल किशोर भावुक, विनोद मिश्रा एडवोकेट ,डॉ सुधाकर कुमार मिश्रा , किशोर चतुर्वेदी, डॉ सौरभ कांत शर्मा , डॉ सत्या मिश्रा, वनिता शर्मा, डॉ सुभाष चंद्र रसिया, सुनील शर्मा, किसलय श्रीवास्तव , नीरज यादव, संजीव सरगम ,रुचि रानी गुप्ता, प्रिया श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का साहित्यिक आकर्षण देश-विदेश के प्रख्यात कवियों का काव्यपाठ रहा, जिन्होंने अपनी भावपूर्ण कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख कवियों में,सतीश मधुप (मैनपुरी), डॉ. शुभम त्यागी (मेरठ), सिराज मंज़र काकोरवी (दुबई) , मोहित सक्सेना (आगरा),सीए ए. पी. सिंह (नोएडा), हीरेंद्र नरवार (आगरा), सीमा नयन (देवरिया),श्शहबाज तालिब (लखनऊ)शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ कांत शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया।

इस अवसर पर मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बृज बहादुर, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री मनीष शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, सदस्य, शिक्षा सेवा चयन आयोग,श्री आर. जे. सिंह, अध्यक्ष, रजत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, श्रीमती पुष्पलता सिंह, प्रबंधक, रजत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, विशेष सानिध्य में डॉ. आर. के. स्वर्णकार, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय, श्री राजनीकांत, एम.एल.सी., रंजना द्विवेदी, ब्राइट करियर स्कूल, अधिवक्ता अनुराग पांडेय, गंगा समग्र (अवध क्षेत्र).

विशेष आमंत्रित अतिथियों में महेंद्र प्रताप अवस्थी, रजिस्ट्रार, उच्च न्यायालय, प्रशांत कुमार सिंह, उपमहानिदेशक, लखनऊ, नीरज शुक्ला, के.एम.सी. विश्वविद्यालय, आशीष तिवारी, अध्यक्ष, मैनपुरी,डॉ. पूरनचंद, प्रोफेसर, के.जी.एम.यू.,गयासुद्दीन खान, संयुक्त निदेशक, राज्य मेडिको लीगल से, आत्म प्रकाश मिश्रा, दूरदर्शन उत्तर प्रदेश, रेनू गौड़, सदस्य, महिला आयोग, गौरव विवेक, और लखनऊ के प्रसिद्ध साहित्यकारों ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
“विकास दृष्टि” ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि रचनात्मक ऊर्जा और समाज के प्रति प्रतिबद्धता से भरे आयोजनों से न केवल प्रेरणा मिलती है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की नींव भी मजबूत होती है।

एडिटर नवीन भारत समाचार- आकाश ओझा

Leave A Reply

Your email address will not be published.