UP: मनरेगा कार्यों में हेराफेरी करने वाले प्रधान पर गिरी ग़ाज ,डीएम ने किया बर्खास्त

129

02/04/26 अमेठी:- उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान ने भादर ब्लॉक की सवनगी ग्राम पंचायत की प्रधान भानमती को पद से हटा दिया है। प्रधान पर मनरेगा कार्यों में घोटाला करने का आरोप है।

जांच में बड़ा खुलासा
शिकायत के बाद हुई जांच में वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोप सही पाए गए। डीपीआरओ और जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

गड़बड़ी के मुख्य बिंदु
मनरेगा कार्यों में अनियमितता उजागर हुई, निजी खेत में नियम विरुद्ध समतलीकरण कार्य,
बिना इंटरलॉकिंग कार्य के ही ₹3.23 लाख का भुगतान और
मजदूरी के नाम पर ₹1.82 लाख पति के खाते में ट्रांसफर किए।

प्रशासन का साफ संदेश:

डीएम ने न सिर्फ प्रधान को बर्खास्त किया, बल्कि ₹3,36,216 की वसूली के भी निर्देश दिए हैं। अमेठी प्रशासन अब गड़बड़ी और भ्रष्टाचार पर पूरी तरह सख्त नजर आ रहा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.